{"_id":"678a5669333320fc660d1a70","slug":"if-illegal-mining-is-not-stopped-thena-mass-movement-will-be-launched-cpi-solan-news-c-176-1-ssml1040-136218-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन पर रोक नहीं लगाई तो \n\nछेड़ा जाएगा जन आंदोलन: भाकपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन पर रोक नहीं लगाई तो छेड़ा जाएगा जन आंदोलन: भाकपा
Sat, 18 Jan 2025 12:00 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
नालागढ़ में भाकपा की बैठक में भाग लेते हुए पदाधिकारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की ओर से अवैध खनन को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थानीय इकाई ने कड़ा एतराज जताया है। नालागढ़ में आयोजित बैठक में क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन पर नियंत्रण पाने में असफल रही हिमाचल सरकार को आड़े हाथों लिया गया। माकपा के राज्य सह सचिव कामरेड नरेश घई व वरिष्ठ नेता अधिवक्ता कामरेड केएस कौंडल ने कहा कि पार्टी की ओर से पहले भी अवैध खनन पर रोक लगाने संबंधी प्रस्ताव सरकार को भेजा था, लेकिन इस बारे में कोई संज्ञान नहीं लिया।
खनन पर रोक लगाने को लेकर सरकार को दोबारा प्रस्ताव भेजा जाएगा। यदि अब भी सरकार इस बाबत मूकदर्शक बनी रही तो भाकपा की ओर से सरकार और भू माफियाओं के खिलाफ एक जन आंदोलन किया जाएगा। बैठक में केंद्र की मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों की आलोचना की गई और कहा कि इसके चलते देश की आम गरीब जनता बेशुमार महंगाई की मार झेलने को मजबूर है। बैठक में दिलीप राणा, रक्षपाल कौंडल, यशपाल, सुरेंद्र सिंह, महिमा सिंह, सरवन कुमार, सर्वजीतसिंह, जितेंद्र राणा, सीताराम, यादवेंद्र, नेत्र सिंह, रोशन लाल, रामू साहनी, दिलबाग सिंह, रामचंद्र सहनी, रामगोपाल, मोहनलाल ,सुरेंद्र पाल, सुच्चा सिंह, हरि सिंह ,सतबीर सिंह, किशन सिंह, चंद्र साहनी तथा मनोज इत्यादि पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।