फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   If demands are not met by June 24, there will be agitation: Man Singh

24 जून तक मांगे नहीं मानीं तो आंदोलन : मान सिंह

Tue, 09 Jun 2026 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
If demands are not met by June 24, there will be agitation: Man Singh
नालागढ़ में एचआरटीसी ड्राइवर कंडक्टर यूनियन के पदाधिकारी गेट मीटिंग को संबोधित करते हुए।स्रोत: - फोटो : credit
नालागढ़ व परवाणू में एचआरटीसी चालक-परिचालकों ने की गेट मीटिंग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़/परवाणू(सोलन)। राज्य एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन हिमाचल प्रदेश के आह्वान पर परवाणू और नालागढ़ में चालक-परिचालकों की गेट मीटिंग हुई। इसमें प्रधान कार्यालय से आए अध्यक्ष मान सिंह और महासचिव दीपेंद्र कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। गेट मीटिंग में कर्मचारियों ने निगम प्रबंधन के समक्ष लंबित मांगों और समस्याओं को लेकर गहरा रोष व्यक्त किया।
यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से निगम प्रबंधन के साथ विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस और संतोषजनक परिणाम सामने नहीं आया है। इससे कर्मचारियों में प्रबंधन और सरकार के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। बैठक में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों को हर माह वेतन और पेंशन समय पर नहीं मिल रही है। इसके अलावा करोड़ों रुपये के एरियर, रात्रि भत्ता, अतिरिक्त समय (ओवरटाइम) का भुगतान तथा अन्य लंबित वित्तीय देनदारियों का निपटारा भी नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन समस्याओं के कारण निगम के चालक-परिचालकों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारियों को समय पर वर्दियां नहीं मिल रही हैं। वर्कशॉप में स्टाफ की कमी बनी हुई है और कंडक्टरों की वेतन विसंगतियां भी अभी तक दूर नहीं की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन द्वारा जारी नोटिस के अनुसार प्रबंधन से मांग की गई है कि 24 जून तक सभी लंबित समस्याओं का समाधान कर इसकी लिखित अधिसूचना जारी की जाए। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समयावधि तक मांगों का समाधान नहीं हुआ तो 25 जून से प्रदेशभर में एचआरटीसी चालक-परिचालक काम छोड़ो आंदोलन शुरू करेंगे और बसों के पहिए जाम कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed