{"_id":"6ab527fc2ab12b22b703658f","slug":"idols-installed-at-mata-naina-devi-temple-in-jadla-solan-news-c-176-1-sln1014-179863-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: माता नैना देवी मंदिर जाड़ला में मूर्तियां स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: माता नैना देवी मंदिर जाड़ला में मूर्तियां स्थापित
विज्ञापन
मंत्रोच्चार के साथ हुई मूर्ति स्थापना
श्रद्धालुओं के जयकारों से गूंता मंदिर परिसर, भंडारे भी लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
सुबाथू(सोलन)। माता नैना देवी मंदिर जाड़ला का जीर्णोद्धार कार्य पूरा होने पर वीरवार को धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ माता नैना देवी और शिव परिवार की मूर्तियों की मुख्य गर्भगृह में स्थापना की गई।
मूर्ति स्थापना से पहले सुबह मंदिर परिसर में आचार्यों ने हवन-पूजन और शुद्धिकरण यज्ञ कराया। इसके बाद शंख ध्वनि और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर पर जाड़ला, सुबाथू और आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। मूर्ति स्थापना के दौरान मंदिर परिसर जय माता दी और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने कतारों में दर्शन कर माता का आशीर्वाद लिया। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया।
मंदिर के संचालक सुखदेव शर्मा ने बताया कि मंदिर का जीर्णोद्धार क्षेत्रवासियों के सहयोग से पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मंदिर परिसर का और विस्तार किया जाएगा। इसके तहत भगवान राधा-कृष्ण, भगवान विश्वकर्मा और साईं बाबा की मूर्तियां भी विधि-विधान से स्थापित की जाएंगी।