{"_id":"61facade209f890df9395d61","slug":"husband-of-panchayat-pradhan-working-on-her-behalf-bdo-issues-notice-in-a-panchayatin-nalagarh-block-solan-news-sml3983409195","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान का पति संभाल रहा पंचायत का कामकाज, बीडीओ ने दिया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान का पति संभाल रहा पंचायत का कामकाज, बीडीओ ने दिया नोटिस
विज्ञापन
Husband of Panchayat pradhan working on her behalf BDO issues notice in a Panchayatin Nalagarh block
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ ब्लॉक की एक महिला पंचायत प्रधान का पति कामकाज संभाल रहा है। महिला की अनुपस्थिति में व्यक्ति प्रधान की कुर्सी पर बैठता है और कोई भी काम करने आते हैं तो पति ही सभी काम करवाता है।
पंचायत के लोगों ने इसकी शिकायत बीडीओ कार्यालय में लिखित रूप में की। इस पर बीडीओ ने पंचायत को कारण बताओ नोटिस जारी किया उसके बावजूद भी पंचायत प्रधान मनमर्जी से बाज नहीं आया। इस पर गांव के लोगों ने दोबारा इसकी शिकायत बीडीओ कार्यालय में की है। इसमें शिकायतकर्ता ने बताया महिला प्रधान का पति हमेशा कार्यालय में रहता है तथा प्रधान के सभी कार्य वह अपनी पत्नी की गैर मौजूदगी में करता है।
बीडीओ ओमपाल सिंह डोगरा ने बताया कि पंचायत का मामला उनके ध्यान में आया है। इसके लिए पंचायत को नोटिस जारी किया है। लोगों ने उन्हें बताया कि महिला प्रधान का पति हमेशा कार्यालय में रहता है और महिला के स्थान पर वह ही कार्य करता है।
विज्ञापन
उन्होंने पहले पंचायत को नोटिस दिया था लेकिन उन्होंने सभी पंचायतों को निर्देश जारी किए हैं कि महिला प्रधान अपने पति के हस्तक्षेप न कर खुद स्वतंत्र रूप से कार्य को अंजाम दे।
कुछ पंचायतों से यह भी शिकायतें आई हैं कि पंचायत प्रधान अपने रिश्तेदारों और सगे संबंधियों की कोटेशन पास करवाकर बिल वाउचर लगाए जा रहे हैं और सामग्री वितरण कर रही हैं जो नियमों की अवहेलना है। नियमानुसार कार्यों को पालन करें वरना उनके खिलाफ पंचायतीराज अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।