{"_id":"5ed3dcf98ebc3e904543a347","slug":"hrtc-to-ply-buses-from-today-private-operators-denied-solan-news-sml334376854","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसें चलाने को परिवहन निगम तैयार, निजी ऑपरेटरों का इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसें चलाने को परिवहन निगम तैयार, निजी ऑपरेटरों का इंकार
विज्ञापन
सोलन। जिला सोलन में एक जून से बस चलाने को लेकर जहां एचआरटीसी की बसें तैयार हैं। निजी बस ऑपरेटरों ने बसें चलाने को लेकर इंकार कर दिया है। एक जून से निजी बस ऑपरेटरों ने अपनी बसों को नहीं चलाने का फैसला लिया है। ऑपरेटरों का कहना है कि बस में 60 प्रतिशत सवारियों को बिठाकर वह डीजल और अन्य खर्चा भी पूरा नहीं कर सकते हैं। बस चालक और परिचालक की सुरक्षा को लेकर भी निजी बस ऑपरेटरों को सुविधा नहीं दी गई है। इसके चलते ऑपरेटरों ने बसों को न चलाने का निर्णय लिया है।
जानकारी के अनुसार जिला सोलन में करीब 220 निजी बसें विभिन्न रूट पर चलती है। इसमें लोंग सहित लोकल रूट भी शामिल हैं। इसमें निजी बसों की सुविधा मिलने वाले लोगों परेशानी झेलनी पड़ सकती है। उधर, शूलिनी निजी बस ऑपरेटर संघ के अध्यक्ष मेहता रघुविंद्रा सिंह जोनी, योगेश सूद, प्रताप, मनोज बगनाल, हरीष शर्मा, राजेश शर्मा ने बताया कि एक जून से कोई भी निजी बसें नहीं चलाने का निर्णय लिया है।
बीबीएन के लिए हरियाणा राज्य से नहीं होगी बसों की आवाजाही
जिला सोलन में एक जून सोमवार से बस सेवाएं बहाल की जा रही है। इस दौरान निधारित प्रदेश के जिलों में एचआरटीसी की बसें चल सकेंगी। जिसमें जिला सोलन सहित परवाणू डिपू से बीबीएन क्षेत्रों को जाने वाली बसें हरियाणा राज्य से होकर नहीं चलेगी। इसमें परवाणू से गुनाई, बरोटीवाला मार्ग से होकर यहां के लिए बसों को चलाया जा रहा है। जबकि कर्फ्यू से पहले बसें हरियाणा राज्य की सीमा से होकर बीबीएन क्षेत्र के लिए जाती थी, लेकिन कालका को रेड जोन घोषित करने के बाद बसों की आवाजाही अब परवाणू-गुनाही-बरोटीवाला मार्ग से हो सकेंगी। उधर, आरएम सोलन सुरेश धीमान ने बताया कि जिला प्रशासन के दिशानिर्देशों से ही बसों को चलाया जा रहा है। इसमें बीबीएन को जाने वाली सभी बसों की आवाजाही परवाणू-गुनाई-बरोटीवाला मार्ग से ही होगी। परिवहन निगम ने पहले दिन 80 प्रतिशत रूट पर बसें चलाने का दावा किया है।
विज्ञापन
अड्डा प्रभारी ने जांची बसें
अर्की (सोलन)। पथ परिवहन निगम अर्की के प्रभारी और मैकेनिक और अन्य कर्मचारियों ने रविवार को बसों की जांच की। अड्डा प्रभारी मेहर सिंह ने बताया कि सरकार के निर्देशों के अनुसार अर्की मुख्यालय से चलने वाले लगभग सभी रूटों को चलाने की तैयारी कर ली है। सभी बसों में 60 प्रतिशत सवारियों को बैठने के लिए सीटों पर निशान लगा दिए हैं। उन्होंने बताया कि निगम के कर्मचारी जो दूरदराज के क्षेत्रों में है, उन्हें बुला दिया गया। उन्होंने बताया कि सुबह सात बजे से रूट चला दिए जाएंगे।