फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   HRTC pensioners 28 did not get pension: Shandil

एचआरटीसी के पेंशनरों को नहीं मिली 28 को पेंशन : शांडिल

Fri, 01 Nov 2024 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 01 Nov 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद फीकी रही पेंशनरों की दिवाली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू(सोलन)। हिमाचल पथ पेंशनर कल्याण संगठन की परवाणू इकाई के चेयरमैन और राज्य परिषद के मुख्य सलाहकार नानक शांडिल ने कहा कि परिवहन के पेंशनरों की दिवाली में अंधेरा रहा। मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद निगम के 7500 के करीब पेंशनरों को दिवाली पर पेंशन समेत अन्य लाभ नहीं मिले।

उन्होंने संदेह जताया कि सरकार द्वारा की गई घोषणा के अनुसार यदि पेंशनरों को ये लाभ दिए जाने थे तो कहीं निगम प्रबंधन की ही कोताही तो नहीं है। सरकार की जारी राशि प्रबंधकों ने आवंटित नहीं की हो। उन्होंने कहा कि दिवाली पर पेंशन व देय राशि न मिलने से सभी पेंशनर निराश हैं। उन्होंने हैरानी जताई कि बीते 12 अक्टूबर को शिमला के पीटरहाफ में आयोजित परिवहन निगम के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के अलावा सरकार के अन्य नुमाइंदे और परिवहन निगम के आला अधिकारीगण शामिल हुए थे और बड़ी-बड़ी घोषणाएं भी कीं। मगर घोषणा के बावजूद कर्मचारियों को दिवाली से पहले 28 अक्टूबर को वेतन, पेंशन व 4 फीसदी डीए की किस्त जारी नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed