{"_id":"60fda54d8ebc3e580a3bae4b","slug":"hrtc-employees-strike-cause-loss-of-1-38-lakh-in-solan-depot-solan-news-sml3780590128","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी की हड़ताल से लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी की हड़ताल से लाखों का नुकसान
विज्ञापन
सोलन बाईपास पर अपनी सेवाएं देती निगम व निजी बसें। संवाद
- फोटो : SOLAN
सोलन। घाटे में चल रहे हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों को चालकों-परिचालकों की हड़ताल से खासा नुकसान हुआ है। कुछ ही घंटों की इस हड़ताल से परिवहन निगम के सोलन डिपो को 1.38 लाख की चपत लगी।
हालांकि, यह हड़ताल चालकों-परिचालकों ने शनिवार शाम छह बजे वापिस ली। इसके बाद सोलन डिपो ने सभी रूटों को चलाया। शनिवार को ग्रामीण क्षेत्रों में न जाने वाली बसों को रविवार को भेजा गया जिससे सोमवार को लोगों को परेशानी न आए। बाकायदा चालकों-परिचालकों को निर्देश भी दिए गए। सोलन डिपो में शनिवार को हड़ताल के चलते 40 रूट बंद रहे। इससे निगम को नुकसान झेलना पड़ा।
डिपो में नहीं चले परिवहन निगम के 40 रूट
पथ परिवहन निगम के सोलन डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने बताया कि शनिवार को चालकों-परिचालकों की हड़ताल से डिपो के 40 रूट नहीं चले हैं। इन रूटों के नहीं चलने से निगम 1.38 लाख का नुकसान हुआ।