{"_id":"69a5e43e8698b6c79c0c17ad","slug":"hrtc-bus-breaks-down-near-nariyal-solan-news-c-176-1-ssml1040-164323-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नारियल के पास एचआरटीसी की बस खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नारियल के पास एचआरटीसी की बस खराब
विज्ञापन
क्लच प्लेट में आई तकनीकी खराबी,यात्रियों को झेलनी पड़ी दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू। कालका से कसौली जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस सोमवार सुबह नारियल के पास तकनीकी खराबी के कारण रास्ते के बीच में ही बंद हो गई। बस में लगभग 20 यात्री सवार थे, जिन्हें इस दौरान काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, बस की क्लच प्लेट में खराबी आ गई थी, जिससे बस आगे नहीं बढ़ सकी। बस को काफी मशक्कत के बाद किनारे किया गया ताकि रास्ते में ट्रैफिक बाधित न हो। कुछ यात्री पीछे से आ रही निजी बस में बैठकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। परवाणू एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदीप ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलते ही दूसरी बस मौके पर भेज दी गई थी ताकि यात्रियों को लंबा इंतजार न करना पड़े। उन्होंने कहा कि तकनीकी खराबी को ठीक कराने के लिए बस को वर्कशॉप भेज दिया गया है और सभी खामियां दूर होने के बाद ही इसे फिर से रूट पर भेजा जाएगा।