{"_id":"62a22883664c641bfa18bde8","slug":"housing-board-colony-phase-3-residents-meet-doon-mla-paramjit-singh-pammi-regarding-civic-amenities-problems-in-area-ask-to-resolve-issues-solan-news-sml4115713180","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की समस्याएं लेकर विधायक से मिले लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की समस्याएं लेकर विधायक से मिले लोग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। नगर परिषद बद्दी के वार्ड-9 स्थित हिमुडा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी फेज-3 की आवासीय कॉलोनी के बाशिंदे रेसिडेंट वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष सुरेश शर्मा के नेतृत्व में विधायक परमजीत सिंह पम्मी से मिले।
लोगों ने विधायक को बताया कि फेज-3 में अधिकांश सड़कें टूटी हुई हैं और सीवरेज खुले में बह रहा है। नालियों में गंदगी बह रही है। सोसायटी के निवासी सुरेश शर्मा ने बताया कि नगर परिषद के वार्ड-9 की आवासीय कॉलोनी में घरों में दुकानें बन चुकी हैं जिससे समस्याएं बढ़ रही है लेकिन नगर परिषद चुप्पी साधे हुए है। इसके अलावा सीवेज जगह-जगह बह रहा है।
कई-कई दिन तक कूड़ा नहीं उठाया जा रहा जिससे चारों ओर गंदगी फैली रहती है। इस पर विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी फेज-3 की जो भी समस्याएं हैं, उन्हें सिलसिलेवार ढंग से हल किया जाए। कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर नगर परिषद बद्दी के कार्यकारी अधिकारी रणवीर सिंह वर्मा, जलशक्ति विभाग के एक्सईएन देवराज चौहान और एसडीओ चमन लाल उपस्थित रहे।