{"_id":"680532431c03cebd580f7366","slug":"hotels-in-chail-and-kasauli-packed-on-weekends-solan-news-c-176-1-ssml1040-142027-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: वीकेंड पर चायल, कसौली के होटल पैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: वीकेंड पर चायल, कसौली के होटल पैक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर/सोलन। वीकेंड पर जिले के पर्यटन स्थल चायल, बड़ोग और कसौली के होटलों में शतप्रतिशत ऑक्यूपेंसी रही। वीकेंड से पहले ही होटलों में शनिवार और रविवार के लिए बुकिंगें आनी शुरू हो गई थी। रविवार को चायल, कसौली के होटल पैक रहे। जबकि सामान्य दिनों में पर्यटकों की आवाजाही कम है। इस दौरान होटलों में भी 50 से 60 फीसदी ऑक्यूपेंसी रहती है। लेकिन वीकेंड को लेकर पर्यटकों की आवाजाही एकदम बढ़ रही हैं। वहीं सुरक्षा के तहत पुलिस प्रशासन भी सतर्क है। जानकारी के अनुसार प्रदेश को हरियाणा राज्य से जोड़ने वाला कालका-शिमला एनएच पर हुड़दंग मचाना और किसी आपराधिक घटना को अंजाम देकर बचकर निकलना आसान नहीं होगा। पुलिस प्रशासन ने एनएच समेत पर्यटक स्थलों पर कड़ा पहरा लगाया हुआ है। एनएच के कई क्षेत्रों में एक दर्जन से अधिक नए हाई विजन सीसीटीवी कैमरे सहित परवाणू टीटीआर, सोलन बाइपास में पुलिस की गश्त लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है। कसौली-गढ़खल पर मार्ग पर भी वाहनों अधिक आवाजाही रही। इस बीच रुक-रुक कर जाम भी लगता रहा। इससे पर्यटकों को परेशानी झेलनी पड़ी है। उधर, चायल होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा ने कहा कि वीकेंड पर होटलों में शतप्रतिशत बुकिंग है। कसौली होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार सिंगला ने बताया कि होटल पैक हो गए हैं। पर्यटकों की संख्या बढ़ने से अब होटल कारोबारियों को राहत मिली है।
सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क : एसपी
एसपी सोलन गौरव सिंह ने कहा कि वीकेंड को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। पर्यटक स्थल कसौली, चायल और एनएच पर पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम पेट्रोलिंग समेत गश्त कर वाहनों की जांच भी कर रही है। सीसीटीवी से भी सुरक्षा इंतजामों की निगरानी की जा रही है।