{"_id":"67fb9f869029b6f61d0f7f07","slug":"hotels-in-chail-and-kasauli-are-100-packed-on-weekends-vehicular-movement-on-kalka-shimla-nh-also-increased-solan-news-c-176-1-ssml1040-141630-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: वीकेंड पर चायल और कसौली के होटल सौ फीसदी पैक\nकालका-शिमला एनएच पर भी बढ़ी वाहनों की आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: वीकेंड पर चायल और कसौली के होटल सौ फीसदी पैक कालका-शिमला एनएच पर भी बढ़ी वाहनों की आवाजाही
विज्ञापन
22,136 वाहनों की हुई आवाजाही, परवाणू, कसौली के गढ़खल में दिनभर लगता रहा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर/सोलन। वीकेंड को लेकर जिला में पर्यटकों की संख्या में एकदम से इजाफा हो गया है। इसके चलते कसौली और चायल के होटल सौ फीसदी पैक हो गए है। पर्यटकों की अधिक आवाजाही से कालका-शिमला एनएच के प्रवेश द्वार परवाणू समेत कसौली के गढ़खल बाजार में करीब दो किमी लंबा जाम लगता रहा। इससे पर्यटकों को परेशानी झेलनी पड़ी है। वहीं निजी बसें भी आधे रास्ते से वापस लौट गई। इसके चलते लोगों को पैदल कसौली तक पहुंचना पड़ा है। कालका-शिमला एनएच पर भी शनिवार से रविवार शाम तक करीब 22136 वाहनों की आवाजाही हुई है। जानकारी के अनुसार रविवार को कालका-शिमला एनएच से सटे छोटे-बड़े होटलों में पर्यटकों की काफी संख्या देखी गई। चायल के साथ लगते साधुपुल के समीप भी काफी संख्या में पर्यटक मौज-मस्ती करते दिखाई दिए। कालका-शिमला एनएच पर भी वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है। जिस कारण परवाणू प्रवेश द्वार पर जाम भी लगता रहा।
होटल कारोबारियों को मिली राहत
उधर, चायल होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा ने कहा कि वीकेंड पर होटल पैक हो गए है। शनिवार को भी होटल पैक थे। इसके अलावा अगले वीकेंड के लिए भी एडवांस बुकिंग आना शुरू हो गई है। इससे होटल कारोबार अच्छा होने की उम्मीद है। वहीं कसौली होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार सिंगला ने बताया कि 100 फीसदी होटल दो दिन के लिए पैक है। पर्यटकों की संख्या बढ़ने से अब होटल कारोबारियों को राहत मिली है। यदि कुछ समय के लिए पर्यटक ऐसे ही आते हैं तो अच्छा कारोबार होने की भी उम्मीद है।