फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Horse trading of MLAs happened for the first time in Himachal: Sukhu

हिमाचल में पहली बार हुई विधायकों की खरीद फरोख्त : सुक्खू

Sat, 04 May 2024 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 04 May 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Horse trading of MLAs happened for the first time in Himachal: Sukhu
डीएवी स्कूल कुमारहट्टी में समूहगान की प्रस्तुति देते विद्यार्थी। संवाद
सरकार को कोई खतरा नहीं अपना कार्यकाल पूरा करेगी
विज्ञापन

कहा 2028 तक करेंगे हिमाचल को अपने पांव पर खड़ा
मुख्यमंत्री ने नालागढ़ में विनोद सुल्तानपुरी के पक्ष में की जनसभा
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार अपना बचा हुआ साढ़े तीन साल का कार्यकाल पूरा करेगी। वह यहां पर सत्ता सुख भोगने नहीं आए हैं। उनका मकसद लोगों की सेवा कर सत्ता परिवर्तन करना है। जब तक सत्ता में रहेंगे भ्रष्टाचार नहीं होने देंगे। भ्रष्टाचार व चोर दरवाजे बंद करके उन्होंने जो सरकार को फायदा पहुंचाया है उससे बेटियों को 1500 रुपये व अन्य गारंटियां पूरी करेंगें। मुख्यमंत्री नालागढ़ में कांग्रेस के शिमला संसदीय सीट के उम्मीदवार विनोद सुल्तानपुरी के समर्थन में चुनावी जनसभा में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि वह हिमाचल को 2028 में अपने पांव पर खड़ा होने व 2032 मेंं देश का सबसे अमीर राज्य बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रहे हैं। प्रदेश में उन्होंने भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए उन्होंने पहले दिन से कार्य शुरू कर दिए थे। सीएम ने कहा कि उनके पास पैसा नहीं है लेकिन वह जन बल से तानाशाह को उखाड़ फेंकने का दम रखते हैं। पहली बार हिमाचल में संस्कृति में विधायकों की खरीद फरोख्त हुई। खरीद फरोख्त के चलते आजाद प्रत्याशी भी त्यागपत्र देने की मांग करने लगे है। लेकिन अगर पैसों के दम पर एक सांसद खरीदा जा सकता है तो अब चार सांसद जनता हमें वापस देगी। सरकार को कोई खतरा नहीं है और प्रदेश कांग्रेस सरकार को पूरे पांच साल तक सत्ता में रहेगी। उन्होंने छह बार सांसद रहे स्व. केडी सुल्तानपुरी के बेटे विनोद सुल्तानपुरी को समर्थन देने की अपील की।
विज्ञापन

इस मौके पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, दून के विधायक राम कुमार चौधरी, कसौली के विधायक व कांग्रेस के प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी ने कांग्रेस के लिए समर्थन मांगा। इस मौके पर इंटक के प्रदेश अध्यक्ष हरदीप बावा, जिलाध्यक्ष शिव कुमार, ब्लाॅक अध्यक्ष हुस्न चंद ठाकुर, चौधरी मदन लाल, ट्रक यूनियन के प्रधान चौधरी भजन सिंह समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed