{"_id":"6612a96bda951abb78048b92","slug":"honored-for-being-first-in-quiz-competition-solan-news-c-176-1-ssml1042-119287-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अव्वल रहने पर सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अव्वल रहने पर सम्मानित
Sun, 07 Apr 2024 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 07 Apr 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
रोशनी डे-केयर संस्थान में विशेष बच्चों को समानित करते उपायुक्त मनमोहन शर्मा। संवाद
रोशनी डे-केयर संस्थान ने मनाया वार्षिक समारोह
उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने की कार्यक्रम में मुख्यातिथि शिरकत
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। रोशनी डे-केयर संस्थान ने विशेष बच्चों का वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि डे-केयर सेंटर की संस्थापक रश्मिधर सूद, अध्यक्ष आरएस चंदेल ने विशेष रूप से शिरकत की। शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई। इसके बाद संस्था की संचालक राधिका कपूर ने वर्ष भर की गतिविधियों का ब्योरा प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने योग क्रियाएं, नाटी, नृत्य समेत कई प्रकार की प्रस्तुतियां दी। इन सभी प्रस्तुतियों को उपायुक्त ने सराहा।
समारोह के दौरान बेहतर कार्य और अव्वल रहने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान चेतना संस्था बिलासपुर की ओर से प्रदेश स्तरीय आयोजित प्रश्नोत्तरी ज्ञान प्रतियोगिता में रोशनी डे-केयर सेंटर के बच्चों ने हिस्सा लिया था। इसमें दो बच्चे दूसरे स्थान पर रहे। इन्हें नगद पुरस्कार से नवाजा गया। संस्था की ओर से संस्था के प्रत्येक बच्चे को मुख्यातिथि के माध्यम से स्पोटर्स किट, कंबल और मेडल प्रदान किया गया।
इस मौके पर उपायुक्त ने संस्थान की ओर से विशेष बच्चों के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों को सराहा। उन्होंने संस्था को भरोसा दिया कि प्रशासन की ओर से जो भी संभव सहायता होगी वह की जाएगी। समारोह में विशेष बच्चों के अभिभावक और विभिन्न संस्थाओं के सदस्य भी मौजूद रहे। इस मौके पर समाजसेवी और वकील हाई कोर्ट शीतल व्यास समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।