{"_id":"66c89034f0eb693c660d3b7f","slug":"hit-by-bus-in-sodi-gulabpura-bike-rider-dies-after-falling-into-solan-news-c-176-1-ssml1040-127285-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सोडी गुलाबपुरा में बस की चपेट \n\nमें आने से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सोडी गुलाबपुरा में बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
Fri, 23 Aug 2024 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 23 Aug 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
मृतक युवक खिल्लियां पंचायत के नगल ढक्का का रहने वाला था
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ पंजेहरा मार्ग पर सोडी गुलाबपुरा गांव में बस की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस थाना नालागढ़ के तहत गांव सोडी गुलाबपुरा के पास एक बाइक बस से टकरा गई। आमने सामने की हुई इस टक्कर में नालागढ़ के खिल्लियां पंचायत के नगल ढक्का गांव का सर्वजीत सिंह (23) पुत्र उजागर सिंह घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह हादसा बस चालक की लापरवाही से हुआ। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।