फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   HIMUDA serves notice for 266 defaulters to deposit due payment of electricity and water bills in Baddi housing board colony

बिजली-पानी का बिल भरने के लिए 266 उपभोक्ताओं को नोटिस

Wed, 06 Oct 2021 11:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
HIMUDA serves notice for 266 defaulters to deposit due payment of electricity and water bills in Baddi housing board colony
HIMUDA serves notice for 266 defaulters to deposit due payment of electricity and water bills in Baddi housing board colony
बद्दी (सोलन)। पानी का बिल जमा नहीं कराने पर हिमुडा ने 266 लोगों को नोटिस जारी कर दिया है। हिमुडा के अधिकारियों का कहना है कि नौ उपभोक्ताओं के बिल लाखों में हैं। अगर यह समय पर भुगतान नहीं करेंगे तो उनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन

नया कनेक्शन लेने के लिए उन्हें दोबारा सभी औपचारिकताएं पूरी करनी पड़ेंगी। विभाग का 15 लाख से अधिक बकाया डिफाल्टरों के पास फंस गया है। बद्दी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के फेस-1, 2 और 3 में हिमुडा लोगों को पानी मुहैया करवाता है।
विज्ञापन

यहां पर 1200 लोगों को पानी के कनेक्शन आवंटित हुए हैं। हिमुडा रोज नौ लाख लीटर पानी की सप्लाई करता है। दोनों समय चार-चार घंटे पानी छोड़ा जाता है लेकिन 266 लोगों ने समय पर पानी के बिल का भुगतान नहीं किया। इसके चलते हिमुडा को इन लोगों को नोटिस जारी करने पड़े। हिमुडा का करीब 15 लाख रुपये फंस गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed