{"_id":"61fc18e90354c73d7052ccd7","slug":"himuda-s-commercial-and-industrial-plots-sold-in-5-crore-in-bbn-s-sensivala-solan-news-sml398466793","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच करोड़ में बिके हिमुडा के औद्योगिक और कॉमर्शियल प्लॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच करोड़ में बिके हिमुडा के औद्योगिक और कॉमर्शियल प्लॉट
विज्ञापन
HIMUDA's commercial and industrial plots sold in 5 crore in BBN's Sensivala
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। हिमुडा ने सैंसीवला में आधा दर्जन औद्योगिक प्लॉट और बद्दी व मधाला में सात कॉमर्शियल दुकानें और प्लॉटों की नीलामी की। सभी प्लॉट और दुकानें पांच करोड़ में बिकीं। हिमुडा ने इसका सरकारी मूल्य चार करोड़रखा था। एक करोड़ अतिरिक्त आय प्राप्त की।
हिमुडा के कॉमर्शियल कांप्लेक्स में नीलामी प्रक्रिया हिमुडा की चेयरपरसन अंजौरी कपूर के नेतृत्व में हुई। इसमें दो दर्जन से अधिक बोलीदाता ने भाग लिया।
सैंसीवाला में छह औद्योगिक प्लॉट और बद्दी के भटोली व मधाला में सात कॉमर्शियल दुकानें व प्लाट बिके। हिमुडा ने बोली से पांच करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की। इसके लिए सरकारी मूल्य चार करोड़ रखा था लेकिन हिमुडा इन प्लॉटों से पांच करोड़ लेने में सफल रहा।
उधर, हिमुडा की एसई अंजौरी कपूर ने बताया कि सैंसीवाला में 19 औद्योगिक प्लॉट थे जिसमें छह प्लॉट बिक गए हैं जबकि बद्दी के भटोली व मधाला में 18 दुकानें व प्लाट थे जिसमें सात बिक गए। बोलीदाताओं ने प्लाट खरीदने में रुचि दिखाई।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं ने पेयजल, सड़क और सीवरेज की सुविधा मुहैया करवाने के लिए भी सुझाव दिए। इस नीलामी प्रक्रिया में अधिशासी अभियंता राजेश ठाकुर, एडमिन मोहन लाल आजाद, चीफ अकाउंटेंट गौरी शंकर और आर्किटेक्ट संजीव सूद मौजूद रहे।