{"_id":"57f255744f1c1b8d3226f8cc","slug":"himachal-utsav-become-a-charming","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिलीप सिरमौर ने नचाया और वीआईपी ने हंसाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिलीप सिरमौर ने नचाया और वीआईपी ने हंसाया
ब्यूरो, सोलन
Updated Mon, 03 Oct 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल उत्सव की आठवीं और अंतिम सांस्कृतिक संध्या में कॉमेडियन वीआईपी के व्यंग्य ने दर्शकों को खूब लोटपोट किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल उत्सव की आठवीं और अंतिम सांस्कृतिक संध्या में कॉमेडियन वीआईपी के व्यंग्य ने दर्शकों को खूब लोटपोट किया। उन्होंने विभिन्न मशहूर कलाकारों की आवाज निकाल कर दर्शकों को गुदगुदाया। दर्शकों से संवाद करते हुए एक के बाद एक अपनी मशहूर आइटमों से आठवीं संध्या को ठहाकों के नाम कर दिया। इसके बाद मंच पर आए दिलीप सिरमौरी और उनके नर्तक दल ने पहाड़ी नाटियों से युवाओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने झूरी, मुंजरे, काला बाशा कौआ के साथ पहाड़ी नाटियों की पूरी लड़ी पेश की। मंच पर एमएच वन के पंजाबी कलाकार अनंत पाल बिल्ला ने पंजाबी गानों से समा बांधा। उन्होंने सामने होवे यार ते नचना पैदा हैं, मस्त बनादेंगे बिबा, जुगनी जैसे गीत गाए। आठवीं संध्या में डायनामिक युवा मंडल के उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा एडवोकेट ने भी प्रस्तुति दी। मुकेश ने प्रभु वंदना से अपने कार्यक्रम को शुरू कर मुस्कुराने की वजह तुम हो गीत से दर्शकों को अपनी प्रतिभा का कायल कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने एक हसीना थी एक दीवाना था गीत गाकर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। आठवीं संध्या में जीटीवी की इंडियास बेस्ट ड्रामेबाज टिवंक्ल, कत्थक नृत्यांगना श्रुति गुप्ता और एसजे डासिंग जोन का हॉरर डांस भी खूब स
विज्ञापन
राहा गया। आठवीं संध्या में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने बतौर मुख्य अतिथी शिरकत की। उनकी बेटियों गीतंाजल कश्यप और डॉ. दीपाली ढोल खास मेहमान रहीं। पुलिस कप्तान अंजुम आरा ने कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रहीं। मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राहुल सिंह ठाकुर, सरदार सिंह ठाकुर, बलदेव सिंह, अजय कंवर, केके शर्मा आदि नेता भी मौजूद रहे।
गायन स्पर्धा में पूनम पंडित प्रथम
उत्सव में आयोजित राज्य स्तरीय गायन प्रतियोगिता पूनम पंडित ने जीत ली। उन्हें 11000 का नगद ईनाम दिया गया। सीनियर वर्ग में दूसरा स्थान रिषभ ने तथा तीसरा स्थान नीलजीत ने हासिल किया। सांत्वना पुरस्कार परवेश के नाम रहा। इसी प्रकार जूनियर वर्ग की गायन प्रतियोगिता में अनिकेत ने पहला, अनुशा और कामना ने संयुक्त रूप से दूसरा तथा शुभम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
डांस स्पर्र्धा में बीएल पहले स्थान पर
डांस प्रतियोगिता मुकाबलों में देशभक्ति थीम में बीएल स्कूल सोलन ने पहला, नवभारती स्कूल ने दूसरा तथा केके ब्लौसम स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया। लोकनृत्य की प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल सोलन ने पहला और जीनियस ग्लोबल स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। अन्य नृत्यों में बीएल स्कूल शामति ने पहला, घुंघरू डांस एकेडमी पांवटा ने दूसरा तथा जीनियस ग्लोबल स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया। डांस स्पर्धा में मंजू भारद्वाज और कुमारी सुनीता शर्मा निर्णायक रहे। संगीत प्रतियोगिता में संगीत गुरु जिया लाल ठाकुर, परविंद्र सिंह नामधारी और सोहन सिंह सोनू ने निर्णायकों की भूमिका निभाई।
कबड्डी में सोलन पुलिस विजेता
कबड्डी स्पर्धा में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में सोलन पुलिस की टीम विजेता रही और उपविजेता का खिताब चैपाल कुपवी की टीम के नाम रही। स्पर्धा में 16 पुरुष और 8 महिला टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम में विनोद गुप्ता तथा सरदार सिंह ठाकुर ने विजेता टीमों को सम्मानित किया। 21000 का नगद ईनाम भी दिया। लुप्त प्राय खेल ठोडा के लिए हिमाचल उत्सव में मंच सजाया गया। रविवार को देर शाम ठोडा खेल के मुकाबले हुए जिसमें क्योंथल क्षेत्र की टीमें ने दमखम दिखाया।