फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Himachal utsab celebrate in solan

होश वालों को खबर क्या से सुरमयी बनी शाम

Tue, 27 Sep 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Tue, 27 Sep 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
Himachal utsab celebrate in solan
ह‌िमाचल उत्सव में प्रस्तुत‌ि देंती कलाकार। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में पहाड़ी और हिंदी गायकी की बेहतरीन प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कलाकार ज्योति विष्ट, सिरमौरी गायक नरेंद्र नीटू, सुदर्शन दिवाना और चंबा के गजल गायक तारीक मलिक ने दूसरी संध्या को यादगार बना दिया।

विज्ञापन


संध्या की शुरुआत में तारीक ने जगजीत सिंह की गजलों को प्रस्तुत कर सुरमयी बनाया। गरज बरस प्यासी धरती, होश वालों को खबर क्या, प्यार का पहला खत लिखने में वक्त तो लगता है, होठों से छू लो, तुम मेरा गीत अमर कर दो जैसी गजलों से रंग जमाया। इसके बाद मंच पर आऐ राजगढ़ के लोक गायक सुदर्शन दिवाना ने सिरमौरी नाटियों तेरी गाडिऐ, मेरी शावणिये, तोयें तो लाया मेरी बाठणिऐं, रौणकों घोडा और सुखो दुखों रा ताणों रो बाणा आदि पर अपने नर्तक दल के साथ बेहतरीन प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

 
युवा गायक नरेंद्र नीटू ने भी नाटियों और हिंदी नगमों से दूसरी संध्या को गुलजार कर दिया। नीटू ने पहाड़ी गीतों रिनुए, ऐ साथी ओ साथी, ऐस मुजरे जोगी जवाना रे छेड़ो चजोली गोरखिऐ, हम सिरमौरी छोकरे कम नहीं जैसे गीत गाए। ज्योति विष्ट ने बदन पे सितारे लपेटे हुए, ये जवानी है दिवानी, बट्टा जादें सिटी मारदे, देखा न हाऐ रे सोचा न रे, चुरपुरा और झुमके झुमके जैसे गीत गाए। ज्योति विष्ट, नरेंद्र नीटू और सुदर्शन दिवाना के गीतों पर युवाओं ने जमकर डांस किया। स्कूली बच्चों की नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया था। प्रतियोगिता में जीनियस ग्लाोबल प्ले स्कूल, बीएल स्कूल शामति, घुंघरू डांस एकेडमी पावंटा साहिब, एमआरए डीएवी स्कूल सोलन के बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता के निर्णायक के तौर पर प्रसिद्ध रंगकर्मी कुमारी सुनीता और मंजू भारद्वाज ने भाग लिया। प्रतियोगिता के परिणाम दो अक्तूबर को निकाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

  दूसरी संध्या में मुख्य अतिथि के तौर पर नगर परिषद के अध्यक्ष पवन गुप्ता ने शिरकत की ओर गणमान्य लोगों में नप उपाध्यक्ष मीरा आनंद, पार्षद सत्या वर्मा, मुकेश वर्मा, सुषमा शर्मा, नीलम कुमारी, सुलक्षणा, कृष्णा देवी और मनोनीत पार्षद अमन सेठी, सन्नी साहनी, पूर्व पाषर्द विशाल वर्मा और रूप चंद, जीनियस ग्लोबल प्ले स्कूल की एमडी नीति शर्मा मौजूद रहीं। इस मौके पर हिमाचल उत्सव की आयोजक संस्था डायनामिक इंडिया युवा मंडल के प्रधान पंकज सूद, उपप्रधान मुकेश शर्मा एडवोकेट, महासचिव कीर्ति कौशल, संयोजक रविंद्र पंवर सहित अंकुश सूद, संजीव वर्मा, रिपुदमन सिंह, नीरज गाजटा, नीरज वर्मा संजय भटटी आदि ने मेहमानों को सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed