फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Himachal congress starts awareness campaign against price hike and other issue in Solan's Kumarhatti

दोहरे मापदंड के साथ काम करना बंद करे जयराम सरकार : राठौर

Mon, 15 Nov 2021 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Himachal congress starts awareness campaign against price hike and other issue in Solan's Kumarhatti
कुमारहट्टी के खिल मोड़ से सरकार के खिलाफ शुरू जनजागरण अभियान के तहत रैली निकालते कांग्रेस नेता व - फोटो : SOLAN
सोलन। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार दोहरे मापदंड के साथ प्रदेश में काम कर रही है। अंतरराष्ट्रीय लवी मेला न करवाकर सरकार ने यह सिद्ध कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला किया जा सकता है तो अंतरराष्ट्रीय लवी मेला करवाने में क्या दिक्कत है।
विज्ञापन

एक साल से किसान सड़कों पर बैठे हैं, लेकिन पूंजीपतियों की सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। सोमवार को कसौली ब्लॉक कांग्रेस ने सरकार की नीतियों के खिलाफ जनजागरण अभियान की शुरूआत की। यह अभियान कसौली विस क्षेत्र के खिल का मोड़ से शुरू हुआ और गुल्हाड़ी पंचायत के थान गांव में हुआ।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत के दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने सरकार पर निशाना साधा और कहा कि जब तक सरकार महंगाई व अन्य मुद्दों का हल नहीं निकालती है, कांग्रेस शांत नहीं बैठने वाली है। उन्होंने कहा कि इस पदयात्रा के तहत कांग्रेस डबल इंजन की सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच ले जाकर सरकार का पर्दाफाश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकजुट होकर कांग्रेस 2022 में होगी सत्तासीन
राठौर ने कहा कि जहां-जहां कांग्रेस कमजोर है, वहां पर वह खुद लोगों के बीच सरकार की जनविरोधी नीतियों को रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकजुट है और इसका प्रमाण उपचुनाव में दिख चुका है। उन्होंने कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य कांग्रेस को एकजुट कर 2022 में जीत हासिल करना है ।

महंगाई के कारण भाजपा हारी उपचुनाव
उन्होंने कहा कि उपचुनाव में कांग्रेस लगातार महंगाई का मुद्दा उठा रही थी लेकिन जयराम सरकार पल्ला झाड़ रही थी। इसका जवाब जनता ने उन्हें उपचुनाव के नतीजों में दिया। उपचुनाव में मिली हार के बाद खुद सीएम जयराम ठाकुर ने माना कि प्रदेश के उपचुनाव में महंगाई भाजपा की हार का कारण बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed