फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Him Parivesh Sanstha visits solid waste treatment plant in Dabhota area of Nalagarh

हिम परिवेश संस्था ने दभोटा में किया सॉलिड वेस्ट प्लांट का निरीक्षण

Fri, 10 Sep 2021 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Him Parivesh Sanstha visits solid waste treatment plant in Dabhota area of Nalagarh
हिम परिवेश संस्था के पदाधिकारी ग्रामीणों के साथ मौका देखते हुए। संवाद - फोटो : SOLAN
नालागढ़ (सोलन)। दभोटा पंचायत के माजरा गांव में स्थित शिवालिक सॉलिड वेस्ट प्लांट की लापरवाही से फैल रहे प्रदूषण की शिकायतों के बाद हिम परिवेश संस्था के पदाधिकारियों ने प्लांट का निरीक्षण किया। यहसं पर कचरा निपटान की प्रक्रिया संतोषजनक नहीं पाई गई। ग्रामीणों ने संस्था के समक्ष प्लाट की लापरवाही से फैल रहे प्रदूषण का मुद्दा लोगों ने उठाया था।
विज्ञापन

हिम परिवेश के उपाध्यक्ष संजीव कौशल, सदस्य गुरदयाल सिंह और नराता राम ने गांव के लोगों और प्लांट के अधिकारियों के साथ प्लांट का जायजा लिया। इस दौरान प्लांट में कई तरह की खामियां देखने को मिली। निरीक्षण टीम ने बताया कि प्लांट में गाड़ियों के वाशिंग एरिया में खुले में प्रदूषित पानी एक जगह पर इकट्ठा दिखा। साथ ही बारिश के पानी की निकासी होती है।
विज्ञापन

इसमें यह आशंका जताई कि बारिश के दौरान केमिकल बारिश के पानी से मिलकर नालियों में जा सकता है। साथ ही प्लांट में जिन स्थानों पर ड्रम धोए जाते हैं, उसके आसपास गंदगी ही गंदगी दिखी। निरीक्षण करते समय प्लांट में जिन गाड़ियों से वेस्ट केमिकल लाया जाता है, उनसे लगातार केमिकल टपकता दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिम परिवेश संस्था ने जल्द ही प्लांट की कमियों की शिकायत उच्च अधिकारियों से करने से फैसला लिया है। प्लांट के संचालक सुदर्शन ने सभी आरोपों को नकारते हुए कहा कि प्लांट से किसी भी प्रकार का प्रदूषण नहीं फैल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed