फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   High alert on borders joining Punjab in the wake of election, SP Baddi takes crime meeting

पंजाब चुनाव को देखते हुए सीमाओं पर हाई अलर्ट

Fri, 04 Feb 2022 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। बद्दी पुलिस की मासिक अपराध बैठक में पंजाब चुनाव को देखते हुए हिमाचल की लगती सीमा पर चौकसी बढ़ाने के लिए पुलिस कप्तान ने आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि करीब पांच किलोमीटर का क्षेत्र पंजाब से जुड़ा है। इससे जगह-जगह नाके और गश्त बढ़ाई गई है।
20 फरवरी को पंजाब में चुनाव हैं जिसे देखते हुए यह सख्ती बरती गई है। उन्होंने थाना प्रभारी और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि यहां पर चौकसी बढ़ाएं और वह खुद भी बीचबीच में इसकी जांच करें। उन्होंने महिला थाना और साइबर सेल को बेहतर कार्य करने पर बधाई दी। महिला थाने के अच्छे काम से काफी बच्चियों और लड़कियों को उनके परिजनों से मिलवाया गया है।
विज्ञापन

उधर, एसपी मोहित चावला ने कहा कि जन सहयोग और पंचायत प्रतिनिधियों को लगातार पुलिस का सहयोग मिल रह है जिससे पुलिस बढ़िया कार्य कर रही है। लोगों को कोविड नियमों का पालन करने के लिए कहा गया है। जिन लोगों का बूस्टर के लिए समय हो गया है, वे जरूर लगवाएं और सभी लोग मिलकर कोरोना को हरा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले के दूरदराज और जंगल में हो रहे अवैध शराब निर्माण को लेकर उन्होंने वन विभाग व राजस्व विभाग के अधिकारियों से सहयोग की अपील की है। इस मौके पर एएसपी नरेंद्र कुमार, डीएसपी नवदीप सिंह, वीरी सिंह, बरोटीवाला के थाना प्रभारी मोहर सिंह, बद्दी के अतिरिक्त थाना प्रभारी अमरनाथ, नालागढ़ के थाना प्रभारी श्याम लाल, रामशहर के थाना प्रभारी रूपलाल कथानिया, महिला थाने से कृष्णा देवी, जोघों के हरजीत सिंह व दभोटा चौकी प्रभारी विजय कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed