{"_id":"6a1de2b6a03e134df60fdfa3","slug":"helplessness-doctors-at-solan-hospital-buy-stethoscopes-from-their-own-pockets-to-measure-patients-heartbeats-solan-news-c-176-1-ssml1040-170646-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक-युवती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक-युवती घायल
विज्ञापन
कोटली ग्राउंड के पास हुआ हादसा, आरोपी फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। अर्की थाना क्षेत्र के तहत एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक और युवती घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना में 19 वर्षीय हर्षित भार्गव (पुत्र मदन लाल शर्मा, निवासी गांव व डाकघर मांझू, तहसील अर्की) के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। हर्षित ने बताया कि वह 29 मई को अदिति शर्मा के साथ मोटरसाइकिल पर घणाहट्टी से अर्की की ओर आ रहे थे। दोपहर करीब 1:30 बजे जब उनकी बाइक कोटली ग्राउंड के पास पहुंची, तभी अर्की की ओर से आ रही काले रंग की कार के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाली में गिर गई, जिससे दोनों सवार घायल हो गए। पीड़ित ने बताया कि टक्कर के बाद कार चालक ने कुछ दूरी पर गति धीमी की, लेकिन मदद के लिए रुकने के बजाय मौके से फरार होकर शालाघाट की ओर चला गया। उधर, डीएसपी दाड़लाघाट नवीन झाल्टा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आगामी जांच कर रही है।