फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Heavy rains in Solan, maize sowing begins

Solan News: सोलन में झमाझम बारिश, मक्की की बिजाई की शुरू

Thu, 04 Jun 2026 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
टमाटर और शिमला मिर्च के लिए भी संजीवनी
विज्ञापन

वीरवार को भी दोपहर के बाद बरसे बादत, गर्मी से राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सोलन और आसपास के क्षेत्रों में मानसून से पहले बारिश किसानों और आम जनता के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। वीरवार को भी दोपहर के बाद इलाके में अच्छी बारिश हुई। इससे पिछले कुछ दिनों से जारी उमस भरी गर्मी से लोगों को निजात मिली है और तापमान में भारी गिरावट आई है।
ताजा बारिश के बाद खेतों में पर्याप्त नमी हो गई है। यह खरीफ फसलों के लिए बेहद फायदेमंद है। बारिश होते ही क्षेत्र के किसानों ने खेतों का रुख कर लिया है और मक्की की बिजाई का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि यह समय मक्की की बिजाई के लिए बेहद अनुकूल है और इस बार अच्छी पैदावार की उम्मीद है।
विज्ञापन

यह बारिश जिला सोलन की मुख्य नकदी फसलों, विशेषकर टमाटर और शिमला मिर्च के लिए संजीवनी साबित हो रही है। पिछले कुछ समय से बढ़ रही गर्मी के कारण इन फसलों पर संकट मंडरा रहा था और पौधों के झुलसने का खतरा बढ़ गया था। अब बारिश होने से पौधों को नया जीवन मिला है, जिससे आने वाले दिनों में बंपर उत्पादन की आस जगी है। लगातार बारिश से न केवल किसानों के चेहरे खिल उठे हैं, बल्कि आम लोगों को भी चिलचिलाती गर्मी से बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि उपनिदेशक जिला सोलन डॉ. देवराज कश्यप ने बताया कि मक्की, बाजरा और चरी की बिजाई के लिए अच्छी बारिश हुई है। किसान बिजाई कार्य कर सकते हैं। टमाटर और शिमला के लिए भी बारिश वरदान से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed