फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Heavy rain in the district, temperature dropped to 12 degrees

Solan News: जिले में तेज बारिश, 12 डिग्री तक गिरा तापमान

Wed, 05 Jun 2024 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 05 Jun 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain in the district, temperature dropped to 12 degrees
सोलन में मौसम का मिजाज बदलने पर छाया अंधेरा। संवाद
सोलन, धर्मपुर क्षेत्र में हुई तेज बारिश, किसान खुश
विज्ञापन


करीब एक घंटे तक चलता रहा तेज बारिश का क्रम

काफी समय बाद हुई है अच्छी बारिश, फसलों को वरदान
संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। जिला मुख्यालय समेत आस-पास के कुछ क्षेत्रों में बुधवार शाम को एक घंटा झमाझम बारिश हुई। शाम करीब 5:00 बजे बारिश का क्रम जारी हुआ जो करीब 6:30 बजे तक जारी रहा। जिससे उमस भरी गर्मी से भी लोगों को राहत मिली। जहां दोपहर को शहर का तापमान करीब 38 डिग्री था, बारिश के बाद घटकर वह करीब 26 डिग्री पहुंच गया। वहीं बारिश के दौरान शहर में अंधेरा छा गया। इस दौरान रुक-रुककर ओला वृष्टि भी हुई। सोलन शहर, कंडाघाट, चायल, जौणाजी, धर्मपुर, कुमारहट्टी समेत कई क्षेत्रों में तेज बारिश हुई है।

बारिश से किसानों के चेहरे पर रौनक आ गई। किसानों की माने तो टमाटर, शिमला मिर्च समेत अन्य सब्जियों के साथ फलदार पौधों के लिए बारिश बहुत जरूरी थी। बीते कुछ दिनों से बारिश तो हो रही थी, मगर वह फसलों के लिए पर्याप्त नहीं थीं। काफी समय से सूखे के चलते फसलें भी खराब हो रही हैं। वहीं बुधवार को करीब एक घंटा अच्छी बारिश हुई, यह बारिश फसलों के लिए वरदान साबित हुई है। इससे अब मक्की की बिजाई भी की जा सकेगी।

सोलन में मौसम का मिजाज बदलने पर छाया अंधेरा। संवाद

सोलन में मौसम का मिजाज बदलने पर छाया अंधेरा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed