{"_id":"62a8c0b284d82775ea774491","slug":"health-solan-news-sml4121258109","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्की अस्पताल में देर रात मरीज को नहीं मिला इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्की अस्पताल में देर रात मरीज को नहीं मिला इलाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्की (सोलन)। नागरिक चिकित्सालय अर्की में सोमवार देर रात इलाज के लिए आए एक मरीज को परेशान होना पड़ा। मरीज एक सरकारी विभाग का अधिकारी है। उनके सिर में तेज दर्द हुआ था, तबीयत अधिक खराब होने पर परिजनों के साथ नागरिक चिकित्सालय अर्की पहुंचे। उनका आरोप है कि इस दौरान अस्पताल में आपातकाल में डॉक्टरों को तलाशते रहे, लेकिन डॉक्टर नहीं मिले। एक कमरे में जरूर बिजली जली थी लेकिन वहां भी कोई नहीं था। करीब एक घंटे बाद बिना इलाज के लौटना पड़ा। किसी जानकार चिकित्सक को फोन कर दवाओं के लिए परामर्श लिया। उनकी बताई दवाएं लेने के बाद कुछ राहत मिली। इसके बाद सुबह आईजीएमसी शिमला में जांच के लिए चले गए।
उधर, बीएमओ राधा शर्मा ने कहा कि रात को अस्पताल में डॉक्टरों की ड्यूटी रहती है। कोई शिकायत नहीं आई है। यदि ऐसा कुछ हुआ है, तो पता किया जाएगा। वहीं सीएमओ सोलन डॉ. राजन उप्पल ने कहा कि सभी बीएमओ को आदेश दिए गए हैं कि जिस डॉक्टर की ड्यूटी आपातकाल में होगी, उस डॉक्टर का नाम और मोबाइल नंबर वार्ड के बाहर लगाना होगा।