फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   health service become better in Arki

अर्की विस क्षेत्र के लोगों को मिलेगी बेहतर व्यवस्था

Thu, 23 Jun 2016 06:59 PM IST
ब्यूरो, अरकी सोलन
ब्यूरो, अरकी सोलन Updated Thu, 23 Jun 2016 06:59 PM IST
विज्ञापन
health service become better in Arki
अर्की में स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह का स्वागत करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, राजस्व एवं विधि मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने अर्की उपमंडल की पंचायत सेवड़ा चंडी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया। इसके निर्माण पर 87.88 लाख रुपये खर्च हुए हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से 43 गांवों के लोग लाभान्वित होंगे। इससे पूर्व उन्होंने पारनू गांव में 21 लाख से निर्मित स्वास्थ्य उपकेंद्र तथा पंचायत कशलोग के सेरा गांव में 17.70 लाख लागत से निर्मित स्वास्थ्य उपकेंद्र का लोकार्पण किया।

विज्ञापन


 पारनू का स्वास्थ्य उपकेंद्र लगभग 15 गांवों के 4 हजार लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा जबकि सेरा स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र से लगभग 10 गांवों के लोग लाभान्वित होंगे। ठाकुर कौल सिंह ने इस अवसर पर कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्षों में स्वास्थ्य सेवाओं का व्यापक विस्तार हुआ है। प्रदेश सरकार सभी पंचायतों में स्वास्थ्य संस्थान स्थापित करने के लिए वचनबद्ध हैं। प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल कर्मियों की चरणबद्ध भर्ती की जा रही है। अर्की के भाजपा विधायक गोविंद राम ने कहा कि विकास निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है।
विज्ञापन


सोलन के चंडी में होगा पटवार वृत
राजस्व मंत्री ने कहा कि चंडी में पटवार वृत स्थापित करने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। कहा कि यदि 3500 खसरा नंबर उपलब्ध हुए तो यहां पटवार वृत खोला जा सकता है। कशलोग पंचायत को वन्य अभायरण से बाहर किए जाने के बाद यहां विकास कार्यों को गति मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों पर 166 लाख रुपये खर्च
अर्की (सोलन)। लगभग 9 किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग मांगू, संघोई, बांजण, चंडी तथा खाली के लिए 4.53 करोड़ रुपये, 7 किलोमीटर लंबे खालीघाटी, नेउड़ी, कलड़वार, फलोदन तथा कांगरी संपर्क मार्ग के लिए 3.63 करोड़ रुपये तथा चंडी, रोडाल, हरसंघघाट मार्ग पर 166 लाख रुपये खर्च होंगे। जन प्रतिनिधियों से आग्रह किया विकास को सर्वोपरि माने और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विकास सुनिश्चित बनाएं।

मंत्री का जताया आभार
प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव एवं युवा कल्याण बोर्ड के सदस्य संजय अवस्थी ने कहा कि साढ़े तीन वर्षों में सोलन में रिकार्ड विकास हुआ है। उन्होंने अस्पताल के विकास और 8 करोड़ स्वीकृत करने पर स्वास्थ्य मंत्री का आभार जताया। पंचायत सेवड़ा चंडी के उपप्रधान जयचंद ने स्वागत किया तथा प्रधान मदन लाल ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

समारोह में यह रहे मौजूद
इस मौके पर कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक अनुराग शर्मा, कांग्रेस समिति के महासचिव इंद्र सिंह ठाकुर, खंड कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष हरीराम कौंडल, युकां नेता संजय ठाकुर, मार्केटिंग बोर्ड के सदस्य सुशील ठाकुर, एसडीएम एलआर वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके दरोच, चंडी की पूर्व प्रधान लता ठाकुर और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।


मेले हमारी प्राचीन समृद्ध संस्कृति
अर्की (सोलन)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, राजस्व एवं विधि मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने कहा कि मेले हमारी प्राचीन समृद्ध संस्कृति को जीवंत रखते हैं। ठाकुर कौल सिंह अर्की निर्वाचन क्षेत्र की बखालग पंचायत में बनिया देवी मेले के समापन पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने माता बनिया देवी मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। कांग्रेस के महासचिव एवं युवा कल्याण बोर्ड के सदस्य संजय अवस्थी ने समारोह की अध्यक्षता करते हुए माता बनिया देवी मंदिर के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर पंचायत बखालग के प्रधान किरपा राम चंदेल, नगर पंचायत अर्की की अध्यक्ष सावित्री गुप्ता, बीडीसी अध्यक्ष नीलम रघुवंशी, उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर, युकां अध्यक्ष कपिल ठाकुर, जिप सदस्य सुनीता गर्ग, निर्मला देवी, हनुमान बड़ोग के प्रधान किशन सिंह पंवार, पारनू के प्रधान विद्या सागर, कशलोग के प्रधान वेद प्रकाश, कांग्रेस महासचिव राजेंद्र रावत, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके दरोच, एसडीएम एलआर वर्मा, बीडीओ रवि बैंस, अर्की मंडल अध्यक्ष हरिराम कौंडल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed