{"_id":"657c4662bf873a0631083997","slug":"health-of-98-migrant-workers-checked-in-the-camp-solan-news-c-176-1-ssml1040-12700-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: शिविर में 98 प्रवासी कामगारों का स्वास्थ्य जांचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: शिविर में 98 प्रवासी कामगारों का स्वास्थ्य जांचा
Fri, 15 Dec 2023 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 15 Dec 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
बद्दी में मानव विकास समिति की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में रोगी की जांच करते चिकित्सक। संव
मानव विकास समिति ने बद्दी में लगाया जांच शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। मानव विकास समिति की ओर से बद्दी के सिक्का होटल के समीप प्रवासी संसाधन केंद्र में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया, जिसमें 98 प्रवासियों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें मुफ्त दवाएं बांटी गई। शिविर के दौरान खांसी, बुखार, बीपी और शुगर के रोगी पाए गए। जिनका मौके पर उपचार किया गया।
मानव विकास समिति की निदेशक सिस्टर बिंसी व समंवयक मिस मेरी ने बताया कि कारीतारा इडिंया की ओर से प्रवासी लोगों के लिए यह प्रोजेक्ट बद्दी में मई से शुरू किया गया था। जिसके तहत यह शिविर लगाया गया। शिविर में ड़ॉ. रवि गोस्वामी ने झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाली प्रवासी कामगारों की स्वास्थ्य जांच की। मिस मेरी ने बताया कि शिविर में बच्चे, बूढे और जवान सभी के स्वास्थ्य की जांच की गई। जांच के दौरान अधिकांश लोगों को खांसी जुकाम, बुखार, बदन दर्द, शुगर व वीपी की शिकायत पाई गई। शिविर में कुल 98 रोगी पहुंचे जिनका मुफ्त उपचार किया गया।
शिविर को सफल आयोजन के लिए कल्पना, जगरानी, राहुल, धीरज ने प्रवासी संसाधन केंद्र के साथ रहने वाले झुग्गी झोपडि़यों में प्रवासी लोगों को एकत्रित किया और उन्हें घर द्वार पर सुविधा मुहैया कराई गई। इसी तरह का शिविर भविष्य में भी लगाया जाएगा।