{"_id":"66e984f0f13f7051e8027a34","slug":"health-news-solanhealth-news-solan-solan-news-c-176-1-ssml1042-128753-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: क्षय रोग के बारे में अध्यापक करेंगे बच्चों को जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: क्षय रोग के बारे में अध्यापक करेंगे बच्चों को जागरूक
विज्ञापन
स्वास्थ्य महकमे ने जिले के अध्यापकों को दिया प्रशिक्षणडॉ. एके सिंह ने बताया क्षय रोग नहीं है छूआछूत की बीमारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों को अध्यापक क्षय रोग के बारे में जागरूक करेंगे। इसके लिए स्वास्थ्य महकमे ने जिले के अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया है। खास तौर पर अध्यापकों को बताया गया है कि विद्यार्थियों को बताया जाए कि क्षय रोग कोई छूआछूत की बीमारी नहीं है। अभी तक लोगों में यही भ्रम है। इसे देखते हुए विद्यार्थियों को जागरूक किया जा रहा है ताकि इस भ्रम को दूर किया जा सके।
मंगलवार को जिला स्वास्थ्य विभाग कार्यालय में क्षय रोग रोकथाम को लेकर विभिन्न खंडों से आए अध्यापकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया। इसका मुख्य उद्देश्य स्कूलों में बच्चों को टीबी और रोकथाम के प्रति जागरूक करना रहा। स्वास्थ्य विभाग सोलन के जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. एके सिंह ने बताया कि टीबी रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने एक नई पहल शुरू की है। इसमें जिले के सभी स्कूलों के अध्यापकों को टीबी के लक्षण इसके उपचार और रोकथाम के बारे में जानकारी दी जा रही है। इसका इलाज संभव है, ऐसे में इन सभी चीजों को लेकर जानकारी प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अध्यापकों के साथ मिलकर स्कूलों में पेंटिंग, भाषण और जागरुकता कार्यक्रम भी स्वास्थ्य विभाग की ओर आयोजित किए जाएंगे।