फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   health news solan

Solan News: सीएचसी नालागढ़ में 519 दवाइयों का इंतजार

Sat, 03 Oct 2026 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
केवल 91 दवाएं उपलब्ध, आरटीआई में सामने आई स्थिति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नालागढ़ में आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता को लेकर जानकारी सामने आई है। आरटीआई के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार अस्पताल की सूची में कुल 610 दवाइयां एवं मेडिकल आइटम दर्ज हैं। इनमें से केवल 91 उपलब्ध हैं, जबकि 519 दवाइयों को राज्य सप्लाई की प्रोक्योरमेंट के अधीन बताया गया है।

इस स्थिति को लेकर स्वास्थ्य विभाग से दवाइयों की खरीद और आपूर्ति की स्थिति स्पष्ट करने की मांग उठी है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि राज्य सप्लाई के तहत लंबित सभी 519 दवाइयों की वर्तमान प्रोक्योरमेंट और सप्लाई के स्टेटस को सार्वजनिक किया जाए। इसके साथ ही प्रत्येक दवा के संबंध में इंडेंट कब भेजा गया, कितनी मात्रा की मांग की गई और वर्तमान स्टॉक कितना है, इसकी जानकारी भी उपलब्ध करवाने की मांग की गई है। उधर, बीएमओ डॉ. कविराज नेगी ने इस बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है। जल्द ही नालागढ़ अस्पताल में सप्लाई आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed