{"_id":"6ab3d6b8b05a57810f04946a","slug":"health-news-solan-solan-news-c-176-1-sln1013-179794-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: अस्पतालों में बढ़े आंखों की एलर्जी के मामले, रोजाना पहुंच रहे एक दर्जन मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: अस्पतालों में बढ़े आंखों की एलर्जी के मामले, रोजाना पहुंच रहे एक दर्जन मरीज
विज्ञापन
आंखों में जलन, पानी आने के साथ धुंधला दिखाई देने की आ रहीं शिकायतें
ज्यादात्तर मरीजों के बढ़ रहा आंखों में सफेदपन, मोतियाबिंद के हैं लक्षण
डॉक्टरों का तर्क धूप खिलने से धूल से पेश आ रही दिक्कत, मोबाइल भी बना कारण
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के अस्पतालों में आंखों की एलर्जी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। रोजाना अस्पताल में एक दर्जन से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में रोजाना मरीज आंखों में जलन, पानी आने के साथ धुंधला दिखाई देने की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं।
सोलन अस्पताल में रोजाना 15 से 20 मरीज इन्हीं समस्याओं को लेकर अस्पताल की नेत्र रोग ओपीडी में पहुंच रहे हैं। इनमें से अधिकतर मरीजों में आंखों में सफेदपन बढ़ने और मेतियाबिंद होने के लक्षण भी नजर आ रहे हैं। वहीं आंखों में जलन होने और बार-बार पानी आने की समस्या लेकर पहुंच रहे मरीजों में युवा भी शामिल हैं। युवाओं में बढ़ती फोन की लत भी इसका एक कारण है। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि अब सुबह और शाम ठंड बढ़ती जा रही है। इसी के साथ कई स्थानों पर सीलन और फूलों के आने के कारण बढ़ता पोलन इसका कारण बन रहा है। वहीं अचानक तेज धूप में जाना और सड़क किनारे उड़ने वाली धूल के कणों के आंखों में जाने के कारण भी यह समस्याएं पेश आ रही हैं। इसके अलावा आंखों में सूजन, जलन और लालपन की शिकायत लेेकर भी मरीज आ रहे हैं। डॉक्टरों की ओर से लोगों को ठंडे पानी के छींटे मारने की सलाह दी जा रही है और आंखों में बार-बार हाथ न लगाने के लिए भी कहा जा रहा है।
कोट
सुबह-शाम नमी और दोपहर को तेज धूप के कारण आंखों में एलर्जी की समस्या बढ़ी है। यह समस्या आंखों को बार-बार छूने और रगड़ने के कारण बढ़ सकती है। ऐसे में मरीजों को आखों को छूने से बचना चाहिए। - डॉ. सीमा नेगी, नेत्र रोग विशेषज्ञ, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन