{"_id":"69cd17faed432830d10319c7","slug":"health-news-solan-solan-news-c-176-1-sln1013-166319-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: 650 आशा वर्कर घर-घर जाकर करेंगी डेंगू-मलेरिया के बारे में जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: 650 आशा वर्कर घर-घर जाकर करेंगी डेंगू-मलेरिया के बारे में जागरूक
विज्ञापन
मौसम बदलाव के चलते स्वास्थ्य विभाग चलाएगा जागरूकता अभियान
बीएमओ को डेंगू, मलेरिया की दवाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
निशिल मेहता
सोलन। जिलेभर में 650 आशा वर्कर और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की टीमें अब घर-घर जाकर लोगों को डेंगू और मलेरिया के बारे में जागरूक करेंगी। जिले में मौसम में हो रहे बदलाव के चलते स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसमें विभाग की ओर से आशा वर्कर और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की टीमें तैयार की गई हैं।
मौसम में होने वाले बदलावों के कारण बीमारियां भी फैलती हैं। ऐसे में लोगों को बीमारियों के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह अभियान शुरू किया जाएगा। आशा वर्कर लोगों को जागरूक करेंगी ताकि बीमारियों को फैलने से रोका जा सके। वहीं आशा वर्कर और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की टीमें घर-घर जाकर मौके पर ही पानी की भी जांच करेंगी। लोगों को आसपास के क्षेत्र में खड़े पानी को साफ करने के लिए जागरूक करेंगी। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को डेंगू व मलेरिया की जरूरी दवाएं व अन्य उपचार की सुविधाएं अस्पतालों में सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।
कोट
निरंतर चलते रहेंगे जागरूकता अभियान
मौसम में निरंतर बदलाव के कारण बीमारियां भी अचानक से फैलने का डर बना रहता है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिलेभर के लोगों को पहले से ही बीमारियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। कई क्षेत्रों में अब मच्छरों के पनपने का सिलसिला शुरू हो चुका है। ऐसे में विभाग पहले से ही डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारियों से निपटने के लिए तैयार है। बुखार होने पर डॉक्टरों की सलाह के बिना कोई दवा न खाएं।
विज्ञापन
- डॉ. अजय पाठक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला सोलन