फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Health check-up of cadets of Sainik School

Solan News: सैनिक स्कूल के कैडेट्स का स्वास्थ्य जांचा

Tue, 07 Apr 2026 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
सैनिक स्कूल में शिविर का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में राजलक्ष्मी संविद गुरुकुलम सैनिक स्कूल, नालागढ़ में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर से विद्यार्थियों और शिक्षकों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
प्रधानाचार्य विभूति शर्मा ने कहा कि सैनिक स्कूल के कैडेट के लिए शारीरिक दक्षता और उत्तम स्वास्थ्य सर्वोपरि है। विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को मानसिक और शारीरिक रूप से सुदृढ़ बनाना है, ताकि वे देश सेवा के लिए सदैव तत्पर रहें। शिविर में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने कैडेट्स का गहन परीक्षण किया और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक पठानिया ने विद्यार्थियों के शारीरिक विकास, आयु के अनुसार वजन और पोषण स्तर की विस्तृत जांच की। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. साक्षी ने किशोरावस्था में होने वाली त्वचा संबंधी सामान्य समस्याओं, उनके उपचार और स्वच्छता बनाए रखने पर जानकारी दी। ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. स्मृति ने विद्यार्थियों के कान, नाक और गले के स्वास्थ्य का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक सावधानियां बताईं।
विज्ञापन

शल्य चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. आदर्श सामान्य शारीरिक समस्याओं और आवश्यक सर्जिकल परामर्श के लिए उपलब्ध रहे। काय-चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. नवजोत ने मौसमी बीमारियों, जीवनशैली से जुड़े रोगों और आंतरिक स्वास्थ्य की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed