फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Head Constable Kidnap

हेड कांस्टेबल को अगवा कर मारी खुखरी

Fri, 04 Sep 2015 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो परवाणू(सोलन)।
अमर उजाला ब्यूरो परवाणू(सोलन)। Updated Fri, 04 Sep 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
शिमला-कालका एनएच पर ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल को हिस्ट्रीशीटर ने पहले अगवा कर लिया और कुछ दूर जाकर खुखरी से वार कर दिया। सुनसान स्थान पर पुलिस जवान को कार से बाहर धकेल दिया और खुद मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह टीटीआर के पास ट्रक पलट गया। हेड कांस्टेबल जसविंद्र सिंह कुछ सिपाहियों के साथ ट्रैफिक कंट्रोल कर रहे थे। इसी दौरान शिमला की तरफ से हरियाणा नंबर की कार आई। पुलिस के जवानों ने कार को रोकने के लिए हाथ दिया, लेकिन चालक ने कार नहीं रोकी। कुछ दूरी पर कार को ब्रेक लगा दी। पुलिस ने गाड़ी के कागजात मांगे तो चालक आनाकानी करने लगा।
विज्ञापन


हेड कांस्टेबल ने चालक को गाड़ी किनारे में लगाने के लिए कहा। इस बीच दोनों में बहस भी हुई। हेड कांस्टेबल ने चालक को कार के साथ थाने चलने के लिए कहा। चालक ड्राइविंग सीट पर बैठा और बोला कि वह कार में थाने चलते हैं। हेड कांस्टेबल कार में बैठ गया। चालक ने कार एक्सप्रेस-वे की तरफ दौड़ा दी। हेड कांस्टेबल दरवाजा खोलने की कोशिश करने लगा। दोनों में हाथापाई होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक ने अचानक सीट के नीचे से खुखरी निकाली और हेड कांस्टेबल पर वार कर दिया। खुखरी पुलिस जवान के हाथ पर जा लगी। इसके बाद गाड़ी भगाकर वह सुनसान जगह ले गया। जहां वह पुलिस जवान को छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी पर परवाणू, पिंजौर और कालका थाने में आपराधिक वारदातों के कई केस दर्ज हैं। कई बार जेल भी जा चुका है।

डीएसपी परवाणू ने कहा कि पुलिस ने शिकायत पर आरोपी दीपू निवासी कालका के खिलाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed