{"_id":"69975f232216508e550283e5","slug":"harry-pehlwan-defeated-shivam-bilaspur-and-naveen-defeated-vikas-derababa-solan-news-c-176-1-ssml1044-163592-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: हैरी पहलवान ने शिवम बिलासपुर व नवीन ने विकास डेराबाबा को दी पटकनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: हैरी पहलवान ने शिवम बिलासपुर व नवीन ने विकास डेराबाबा को दी पटकनी
विज्ञापन
ढांग उपरली में आयोजित दंगल मे दाव पेंच दिखाते हुए छोटी माली के पहलवान- संवाद।
ढांग उपरली गांव में नगर खेड़ा दंगल का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के ढांग उपरली गांव में चार गांवों के सहयोग से नगर खेड़ा के नाम पर दंगल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें दो मुकाबले छोटे मालियों के बीच हुए। पहला मुकाबला बिलासपुर के शिवम और मुलापुर के हैरी के बीच हुआ, जिसमें हैरी विजेता रहे। दूसरा मुकाबला मंडी के नवीन और डेरा बाबा के विकास के बीच हुआ, जिसमें नवीन ने जीत हासिल की। दंगल कमेटी की तरफ से दोनों विजेता पहलवानों को 18-18 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। ग्रामीणों ने मिलकर पांच लाख रुपये की लागत से यह दंगल प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और दिल्ली से करीब 200 पहलवानों ने भाग लिया। इस मौके पर हरपाल सिंह, इंद्रजीत सिंह सोनू, पंचायत उपप्रधान रामलोक, समाजसेवी विक्रम चौधरी, दीदार खान, हिम्मत सिंह, मोहन सिंह, सतनाम सिंह, परमजीत सिंह, रणजीत सिंह, नंबरदार मोती राम, महेंद्र सिंह, मास्टर सदा राम, हरबंस सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।