{"_id":"5ed3dc598ebc3e907234ba2f","slug":"hail-storm-caused-1-crore-damage-to-agriculture-in-chail-solan-news-sml334351528","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलावृष्टि से फसलों को पहुंचा एक करोड़ को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलावृष्टि से फसलों को पहुंचा एक करोड़ को नुकसान
विज्ञापन

चायल सहित अन्य क्षेत्रों में भारी ओलावृष्टि, कृषि विभाग ने नुकसान की रिपोर्ट बनाकर भेजी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में ओलावृष्टि से किसानों को करीब एक करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा है। इसकी रिपोर्ट बनाकर कृषि विभाग ने आला अधिकारियों को भेज दी है। बार-बार हो रही ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। इसने दोनों के लिए रोजी-रोटी की चिंता सता रही है। जानकारी के अनुसार सोलन में बारिश और ओलावृष्टि नहीं हुई है। चायल सहित अन्य क्षेत्रों में भारी ओलावृष्टि से किसानों को क्षति पहुंची है। दो दिनों पहले हुई भयंकर ओलावृष्टि से चायल घाटी की ग्राम पंचायत बांजनी के सभी 15 गांव और उप गांव ग्राम पंचायत सकोड़ी, झाजा, चायल के सभी गांवों धंगील, हिन्नर और नगाली के ऊपरी क्षेत्रों के गांवों में भयंकर ओलावृष्टि हुई है। ओलावृष्टि से किसानों की नकदी फसलें, टमाटर, शिमला मिर्च, फ्रासबीन, गोभी को नुकसान हुआ था। किसानों की इन फसलों पर सारे साल की रोजी-रोटी निर्भर करती है। इन फसलों को साठ से अस्सी फीसदी क्षति पहुंचाने से इनकी रोजी पर संकट आ गया है। क्षेत्रों में बार-बार हो रही ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता को बढ़ा दिया है। कृषि विभाग सोलन के उप निदेशक पीसी सेनी ने बताया कि सोलन के चायल में ओलावृष्टि से एक करोड़ को नुकसान पहुंचा है। इसकी रिपोर्ट बनाकर आला अधिकारियों को भेजी है। बताया कि ओलावृष्टि न हो तो बारिश फसलों के लिए फायदेमंद होगी।