फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Gurmat Samagam held on Prakash Parv in Bhatian Gurudwara

Solan News: भाटियां गुरुद्वारा में प्रकाश पर्व पर हुआ गुरमत समागम

Sun, 05 Jan 2025 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 05 Jan 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
रागी जत्थे ने शब्द कीर्तन कर संगत को किया निहाल
विज्ञापन

गुरुद्वारा में तीन दिन से चले अखंड पाठ का डाला भोग
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश उत्सव पर भाटियां स्थित गुरुद्वारा साहिब में गुरमत समागम हुआ। इस मौके पर तीन दिन पहले रखे गए अखंड पाठ का भोग डाला गया। रागी जत्था केसगढ़ गुरुद्वारे के सतिंद्र पाल सिंह ने कीर्तन से संगत को निहाल किया। इस मौके पर दीवान सजाया गया।
कथा वाचक अमृतसर से आए रशमीत सिंह ने गुरु गोबिंद सिंह के जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि गुरु गोबिंद सिंह नौ साल की आयु के थे जब उनके पिता तेग बहादुर सिंह ने धर्म की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया था। बाद में गुरु गोबिंद सिंह के बच्चे भी देश की खातिर बलिदान हुए। यह पहला गुरु है जिसने अपना पूरा परिवार ही देश के लिए बलिदान कर दिया था। इस मौके पर लंगर का वितरण किया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा के कुलवंत सिंह, मोहिंद्र पाल, शमशेर सिंह, चरण सिंह, नसीब सिंह, परमजीत सिंह ग्रेवाल और चांद सिंह ने भाग लिया।
विज्ञापन


इनसेट
गुरु प्रकाश उत्सव पर अवकाश की मांग
बद्दी (सोलन)। क्रांति क्लब ने गुरु प्रकाश उत्सव पर अवकाश की मांग सरकार से की है। क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया कि सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह ने अपने पूरे परिवार का बलिदान किया। लेकिन हैरानी की बात है कि उनके प्रकाश उत्सव पर सार्वजनिक अवकाश नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि सभी पर्वों पर अवकाश होता है तो गुरु गोबिंद सिंह के बलिदान याद रखना चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग की है कि प्रकाश उत्सव पर सार्वजनिक अवकाश किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
सुखमणि साहिब पाठ से निहाल हुई संगत
सुबाथू(सोलन)। गुरु गोविंद सिंह के 357वें प्रकाश उत्सव पर रविवार को सुबाथू गुरुद्वारा साहिब में सुखमणि साहिब का पाठ रखा गया। इस दौरान गुरुवाणी कीर्तन हुआ। इस मौके पर सुबाथू 14 जीटीसी के कमांडेंट पीपी सिंह सेना मेडल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर छावनी परिषद सुबाथू के मनोनीत सदस्य रवि शर्मा सहित सभा के प्रधान परमजीत सिंह, मनमोहन सिंह, गुरमीत सिंह, जसविंदर सिंह सोढ़ी, परस राम सिंह, रणजीत सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed