फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Guided workers for organizational strength, discipline, and other

Solan News: संगठनात्मक मजबूती, अनुशासन व अन्य के लिए कार्यकर्ताओं का किया मार्गदर्शन

Tue, 23 Dec 2025 12:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
भाजपा शहरी मंडल ने की संयुक्त मोर्चा की हुई बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। भाजपा शहरी मंडल सोलन की ओर से संयुक्त मोर्चा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने की। बैठक में शिमला संसदीय क्षेत्र के संगठन महामंत्री अक्षय भरमौर विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सभी मोर्चा के सदस्यों को संगठनात्मक मजबूती, अनुशासन, समन्वय और जिम्मेदारी को लेकर विस्तृत मार्गदर्शन किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन के विभिन्न मोर्चों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय करना था। साथ ही सभी को केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में घर-घर पहुंचाने के बारे में कहा। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि सभी मोर्चे आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाएंगे। इस अवसर पर नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन को बधाई प्रस्ताव पारित किया। मंडलाध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि सभी मोर्चे संगठन की रीढ़ हैं और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। बैठक में डॉ. राजेश कश्यप, तरसेम भारती, प्रिया कंबोज, राहुल शर्मा, युवा, महिला, किसान, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed