फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Green-yellow incense sticks made from flowers and leaves

Solan News: फूल-पत्तियों से बनाई हरे-पीले रंग की धूप-अगरबत्ती

Fri, 27 Mar 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Green-yellow incense sticks made from flowers and leaves
यूको आरसेटी सोलन में प्रशिक्षण के दौरान धूप, अगरबत्ती बनाते प्रतिभागी। संवाद
यूको आरसेटी में दिया जा रहा युवाओं को प्रशिक्षण
विज्ञापन

प्रतिभागियों ने बनाई कई प्रकार की रंग-बिरंगे धूप

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) सोलन में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में शुक्रवार को प्रतिभागियों को अगरबत्ती व धूप में रंग देने की तकनीक सिखाई। इसमें किस तरह से हरा व पीला रंग दिया जाता है, इस बार में प्रैक्टिकल करके दिखाया गया। प्रतिभागियों को बताया कि रंग देने के लिए फूलों व पत्तियों का इस्तेमाल किया जाता है। इन्हें सुखाकर पीसा जाता है। उसके बाद रंग दिया जाता है। इससे न तो अगरबत्ती व धूप में दुर्गंध आती है और जलने में भी कोई दिक्कत नहीं होती। वहीं रंग वाले धूप-अगरबत्तियों की बाजार में अधिक मांग रहती है और उसे नार्मल धूप-अगरबत्ती से अच्छे दाम मिलते हैं।
इस दौरान कोयले, गोबर और सूखे फूलों से धूप व अगरबत्ती बनाने का प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान कुछ प्रतिभागियों ने कोयले से तो कुछ ने गोबर और सूखे फूलों से अलग-अलग रंगों के धूप बनाए। मौसम और जरूरत के हिसाब से भी धूप व अगरबत्ती बनाई गई, जिसमें मक्खी-मच्छर को भगाने के लिए गोबर के साथ नीम और तुलसी की पत्तियों का उपयोग किया गया। इसके अलावा खुशबू के लिए फूलों और इत्र का उपयोग किया। इसके अलावा प्रतिभागियों को उत्पाद बनाने के बाद उसकी पैकिंग करने के तरीके, उत्पाद को बेचने की जगह, तरीके व लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाने के माध्यमों के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन

यूको आरसेटी की निदेशक मीनू बारिया ने बताया कि यह प्रशिक्षण आरसेटी में 31 मार्च तक चलेगा। इसके बाद सभी प्रतिभागियों की अंतिम परीक्षा करवाई जाएगी। वहीं अप्रैल में महिलाओं के लिए टेलर और ब्यूटी पार्लर जैसे कई प्रकार के विशेष प्रशिक्षण शिविर शुरू किए जाएंगे। इच्छुक महिलाएं आरसेटी में आकर आवेदन कर सकती हैं।

यूको आरसेटी सोलन में प्रशिक्षण के दौरान धूप, अगरबत्ती बनाते प्रतिभागी। संवाद

यूको आरसेटी सोलन में प्रशिक्षण के दौरान धूप, अगरबत्ती बनाते प्रतिभागी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article