{"_id":"654e6b19c8cec513030e78c0","slug":"green-crackers-price-hike-solan-news-c-176-1-ssml1041-10769-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बाजार में ग्रीन पटाखों के \n20 प्रतिशत तक बढ़े दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बाजार में ग्रीन पटाखों के 20 प्रतिशत तक बढ़े दाम
विज्ञापन
बटरफ्लाई बम और स्काई शॉर्ट की है अधिक मांग
दस रुपये से लेकर पांच हजार रुपये तक पटाखे भी उपलब्ध
चंबाघाट, ठोडो मैदान, ब्रुरी, धर्मपुर, अर्की, कंडाघाट में लगे स्टॉल
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। दीपावली त्योहार के लिए जिला प्रशासन के निर्देशानुसार निर्धारित स्थानों पर शुक्रवार से पटाखों केे स्टॉल सज गए हैं। पटाखे सिर्फ चिह्नित स्थानों पर ही बेचे जा सकते हैं। इस साल ग्रीन पटाखे की कीमतें 15 से 20 अधिक हैं।
पहले दिन खराब मौसम केे चलते ठोडो मैदान सोलन, चंबाघाट, सोलन बाईपास, ब्रुरी सहित अन्य क्षेत्रों में सजी पटाखों की दुकानों पर लोगों की भीड़ कम रही। हालांकि सुबह के समय युवाओं में इस वर्ष आए नए पटाखों को लेकर खूब क्रेज दिखाई दिया। इसमें बटरफ्लाइ, स्कॉई शॉर्ट, पॉप-पॉप और सीटी बम की अधिक मांग रही। बटरफ्लाई बम रॉकेट की तरह चलता है और आसमान में फटने के बाद तितली के आकार में चमक देता है। पॉप-पॉप कैंडी की तरह है, जिसे जमीन पर मारकर चलाया जाता है। इसके अलाव सीटी बम जिसमें आग लगते सीटी बजती। यह पटाखे इस वर्ष नए आए हैं। यह पटाखे युवाओं सहित बच्चों को खूब भा रहे है। लोग इस बार कम धुंआ छोड़ने वाले पटाखों की अधिक मांग कर रहे हैं। सोलन, धर्मपुर, कसौली, परवाणू, कंडाघाट, कुनिहार, अर्की, दाड़लाघाट, चायल सहित बीबीएन में पटाखों की खरीदारी के लिए निर्धारित स्थानों पर दुकानें सजाई गई हैं।
यह रहे पटाखें के दाम
पॉप शॉट 10 से 20 रुपये, सिटी बम 80 रुपये पैकेट, रॉकेट 200 से 500 तक, स्काई शॉट 500 से दस हजार, फुलझड़ी 20 से 30 तक, अनार 200 से 3000 रुपये तक है। कारोबारियों ने बताया कि इस बार सभी ग्रीन पटाखे आए हैं। पटाखों के दामों में 15 से 20 प्रतिशत का उछाल आया है।