फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Grand welcome of Mahants of Ayodhya Hanuman Garhi in Baddi

Solan News: बद्दी में अयोध्या हनुमान गढ़ी के महंतों का भव्य स्वागत

Fri, 23 Jan 2026 01:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Grand welcome of Mahants of Ayodhya Hanuman Garhi in Baddi
बद्दी में आयोध्या के हनुमान गढ़ी से आए महंत बलराम दास व बाबा श्रवण दास का बद्दी पहुंचने पर लाज
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। अयोध्या हनुमान गढ़ी के महंत बलराम दास और बाबा श्रवण दास के हिमाचल पहुंचने पर बद्दी के लाज मोटर्स ने उनका भव्य स्वागत किया। महंत बलराम दास अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के स्थापना दिवस पर दशहरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आए थे। महंत बलराम दास ने बद्दी के लोगों में राम के प्रति उत्साह और प्रेम को देखकर इसे मिनी अयोध्या का दर्जा दिया। उन्होंने कहा कि पूरे भारत में हिंदू जागरूक हो रहे हैं। भूतकाल में हिंदुओं को ठेस पहुंचाई गई, लेकिन अब ऐसा कोई नहीं जो हिंदुओं को चुनौती दे सके। महंत बलराम दास ने राम मंदिर निर्माण कार्यक्रम आयोजित करने वालों को बधाई दी और इस कार्यक्रम को लगातार मनाने की अपील की। इस अवसर पर बीबंल दास, जसवंत राय, तरक्की लाल, कृष्ण कौशल, महेश कौशल, रमन कौशल, डॉ. हेमंत कौशल, पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी, मान सिंह मेहता, दीपू पडिंत, ललित ठाकुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed