फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Grand tableaux came out in Valmiki procession

Solan News: वाल्मीकि शोभायात्रा में निकलीं भव्य झांकियां

Sat, 28 Oct 2023 07:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 28 Oct 2023 07:24 PM IST
विज्ञापन
Grand tableaux came out in Valmiki procession
कुनिहार बाज़ार में महर्षि बाल्मीकि जयंती पर निकाली गई लव-कुश की झांकी। संवाद
कुनिहार में धूमधाम से मनाई गई वाल्मीकि जयंती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। वाल्मीकि समुदाय की ओर से कुनिहार बाजार में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान समुदाय द्वारा रामायण रचयिता वाल्मीकि व लव कुश की सुंदर झांकी निकाली। झांकी में शिव पार्वती बने किरदारों द्वारा शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। साथ ही वाल्मीकि समुदाय की महिलाओं व पुरुषों ने भी झांकी में भाग लिया।
वाल्मीकि समिति सदस्य सौरव ने बताया कि वाल्मीकि जयंती पर नए बस अड्डे कुनिहार पर लोगों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन समस्त क्षेत्रवासियों के लिए किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

समुदाय के लोगों व क्षेत्रवासियों द्वारा भगवान वाल्मीकि के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए व दीप जलाकर शुभारंभ किया। झांकी नए बस स्टैंड से आरंभ हो कर सिविल अस्पताल, पुराना बस स्टैंड व पूरे बाजार से होते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंची। इस अवसर पर वाल्मीकि कमेटी हाटकोट-कुनिहार के प्रधान राजवीर, राजकुमार, अर्जुन, विजेंद्र, संजीव, धीरज, सौरव, विश्वास, विनय, दलीप, रोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed