{"_id":"6a3830d65341795b4600a8e4","slug":"government-to-soon-grant-cabinet-approval-for-village-connectivity-road-policy-anirudh-solan-news-c-176-1-ssml1040-172176-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार गांवों के संपर्क सड़क नीति को कैबिनेट से जल्द देगी मंजूरी : अनिरुद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार गांवों के संपर्क सड़क नीति को कैबिनेट से जल्द देगी मंजूरी : अनिरुद्ध
विज्ञापन
भलावग गांव के सिद्ध बाबा मेले के समापन अवसर पर बोले पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल (सोलन)। प्रदेश सरकार गांवों के लिए संपर्क सड़कों के लिए एक नई नीति तैयार कर रही है। इस नीति को जल्द ही कैबिनेट से मंजूरी मिलने की उम्मीद है। यह बात रविवार को हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने चायल के समीप भलावग गांव के सिद्ध बाबा मेले के समापन मौके पर बतौर मुख्यातिथि अपने संबोधन में कही। उन्होंने सिद्ध बाबा मेले के समापन अवसर पर अपने संबोधन में यह जानकारी दी। राणा ने बताया कि नई नीति के तहत गांवों के लिंक सड़क लोक निर्माण विभाग के दायरे में आएंगे। यही विभाग इन सड़कों की देखरेख और मरम्मत का कार्य करेगा। उन्होंने इस फैसले को गांवों की सड़कों के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया। मंत्री ने कोटला-भलावग पेयजल योजना के नवीनीकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने इसी नाले से बनी नई सिंचाई योजना का शीघ्र लोकार्पण करने की बात भी कही। जनेड़घाट पंचायत घर के निर्माण के लिए एक करोड़ 14 लाख रुपये दिए जाएंगे। इस पंचायत घर को वर्ष 2027 तक तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। जनेडघाट सराय निर्माण के लिए दो लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई। ओडली गांव में सड़क और रास्ते के लिए एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की गई।
मंत्री राणा ने भलावग में युवक मंडल भवन का निर्माण पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने शौचालय निर्माण के लिए भी राशि देने की घोषणा की। स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए पच्चीस हजार रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने जनेड़घाट पंचायत के कई गांवों की सड़कों के निर्माण के लिए वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) के तहत मंजूरी दिलाने का भी आश्वासन दिया।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य खुश विक्रम सेन, पंचायत प्रधान सुचिता आनंद और उप प्रधान संजीव वर्मा भी मौजूद रहे। एक दर्जन पंचायतों के कई जन प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल हुए। मेला कमेटी के प्रधान भीम सिंह चौहान और कमेटी के सदस्य भी उपस्थित थे। सोलन, शिमला और सिरमौर जिलों से बड़ी संख्या में ग्रामीण भी इस मौके पर मौजूद रहे।