{"_id":"677a899d73573d6cae083c15","slug":"government-should-start-shastris-recruitment-process-soon-solan-news-c-176-1-ssml1042-135506-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सरकार जल्द शुरू करवाए शास्त्री की भर्ती प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सरकार जल्द शुरू करवाए शास्त्री की भर्ती प्रक्रिया
Sun, 05 Jan 2025 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 05 Jan 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएड की अनिवार्यता समाप्त होने से मिलेगा लाभ
सीएंडवी अध्यापक संघ ने भी सरकार से की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। राजकीय सीएंडवी अध्यापक संघ हिमाचल के विद्यालयों में शास्त्री भर्ती प्रक्रिया को जल्द शुरू करने के लिए सरकार से मांग की है। उच्च न्यायालय की ओर से दी गई व्यवस्था का स्वागत किया है। इसके अनुसार शास्त्री पद के लिए बीएड की अनिवार्यता समाप्त की गई। इस निर्णय के बाद अब वर्षों से नौकरी की राह देख रहे शास्त्री उत्तीर्ण युवा लाभांवित होंगे।
संघ के प्रदेशाध्यक्ष दुर्गानंद शास्त्री ने कहा कि अब विभाग को जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू कर देनी चाहिए। वर्षों से रोजगार की आस लगाए बेरोजगार शास्त्री अभ्यर्थियों को उच्च न्यायालय से राहत मिली है। अब इस पर यथाशीघ्र अमल भी होना चाहिए। भर्ती में पहले ही दो वर्ष का विलंब हो चुका है। हिमाचल प्रदेश के विद्यालयों में शास्त्री अध्यापकों के सैकड़ों पद रिक्त पड़े हैं। इस कारण विद्यालयों में छात्रों का अध्ययन बाधित हो रहा है। इसलिए सबसे पहले बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया जो रोक दी गई थी उसे शुरू किया जाना चाहिए।
प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि उच्च न्यायालय के निर्णय के बाद सब स्पष्ट हो गया है कि केवल मात्र पूर्णत: शास्त्री ही इस पद के लिए पात्र होंगे। एनसीटीई ने भी इस पर अपना पक्ष उच्च न्यायालय में स्पष्ट कर दिया है। अत: अब किसी भी प्रकार की उलझन का सवाल ही नहीं बनता। इसलिए पूर्ववत भर्ती प्रक्रिया आरंभ होनी चाहिए। भविष्य में नए पदों के सृजन व नियुक्ति के लिए भी प्रक्रिया में किसी प्रकार की उलझन न हो इसके लिए उचित व्यवस्था व नियम बनाए जाने चाहिए ताकि ऐसा गतिरोध पुन: उत्पन्न ही न हो सके।