फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Government is determined to empower the disabled - Dr. Shandil

Solan News: दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण लिए सरकार कृत संकल्प- ड़ॉ. शांडिल

Sun, 03 Dec 2023 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Government is determined to empower the disabled - Dr. Shandil
बद्दी में जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन समारोह में संबो​धित करते स्वा​स्थ्य मंत्री कर्नल
बद्दी में जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस कार्यक्रम
विज्ञापन

सीपीएस ने स्यास्थ्य मंत्री से ट्राॅमा सेंटर बनवाने की मांग की

संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी (सोलन)। बद्दी में जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस समारोह आयोजित मनाया गया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिव्यांग का अर्थ यह नहीं कि वे किसी से कमज़ोर हैं बल्कि दिव्यांगजन में आम लोगों की तुलना अधिक आत्मबल और इच्छा शक्ति होती है। कोई भी दिव्यांग अपने आप को दिव्यांग न समझे बल्कि अपने आत्मबल के माध्यम से जीवन में सदैव ऊंचा उठने का प्रयास करें। प्रदेश सरकार ने दिव्यांगजनों के लिए अवसर सृजित करने के लिए कई कदम उठाए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार ने सोलन में दिव्यांग राहत भत्ता (पेंशन) के तहत 4537 पात्र दिव्यांगजनों को लगभग 3.65 करोड़ रुपए की राशि प्रदान की है। इंदिरा गांधी अपंग राहत भत्ता के 119 लाभार्थियों को लगभग 12.09 लाख रुपए की राशि तथा 79 दिव्यांग छात्रों को लगभग 7.74 लाख रुपए की राशि प्रदान की जा चुकी है। दिव्यांगों को सरकारी नौकरी में 4 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है ताकि इनका जीवन बेहतर बन सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार 27 वर्ष तक के अनाथ बच्चों को 4,000 रुपये मासिक जेब खर्च, कोचिंग के लिए एक लाख, तीन बिस्वा भूमि और मकान निर्माण के लिए 3 लाख रुपये, विवाह के लिए दो लाख रुपये का अनुदान और सूक्ष्म व लघु उद्योग लगाने के लिए दो लाख रुपये का अनुदान प्रदान कर रही है। सुखाश्रय योजना के तहत मुख्यमंत्री सुखाश्रय कोष का भी गठन भी किया गया है जिसमें लगभग 4 हजार से अधिक बेहसहारा बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के रूप में अपनाया गया है। इस अवसर पर बर्लिन (जर्मनी) में आयोजित स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड समर गेम्स में बास्केटबॉल की टीम प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले खिलाड़ी अविनाश कौंडल को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन


मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार चौधरी ने इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री से बद्दी में ट्राॅमा सेंटर स्थापित करने और बद्दी अस्पताल को 100 बिस्तर वाले अस्पताल के रूप में स्तरोन्नत करने की मांग की। स्वास्थ्य मंत्री तथा मुख्य संसदीय सचिव ने इस अवसर पर 64 व्हील चेयर, 5 बैसाखी, 2 छड़ी, 1 कैलिवर, 14 श्रवण यंत्र, 3 विजूय़ल ऐड तथा 1 वॉकर वितरित किया। इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

बद्दी में जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन समारोह में संबोधित करते स्वास्थ्य मंत्री कर्नल

बद्दी में जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन समारोह में संबोधित करते स्वास्थ्य मंत्री कर्नल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed