{"_id":"67c6e4ef2a7e76246b03fd2b","slug":"government-and-corporation-should-fulfill-the-demands-by-march-6-solan-news-c-176-1-ssml1040-138994-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सरकार व निगम छह मार्च तक पूरी करे मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सरकार व निगम छह मार्च तक पूरी करे मांगें
विज्ञापन
नालागढ़ में एचआरटीसी के कंडक्टर व चालक गेट मीटिंग करते हुए। संवाद
नालागढ़ में चालक व परिचालकों ने गेट मीटिंग कर दिया अल्टीमेटम
कहा-मांगें नहीं मानी तो और तेज आंदोलन को तेज करने की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। राज्य एचआरटीसी ड्राइवर व कंडक्टर यूनियन नालागढ़ इकाई के पदाधिकारियों ने गेट मीटिंग करके सरकार व निगम के प्रति रोष जताया। महासचिव दिपेंद्र कंवर ने बताया कि निगम व सरकार को यूनियन की लंबित मांगों के बारे में कई बार सूचित किया, लेकिन निगम व सरकार ने आज तक इस पर गौर नहीं किया। राज्य एचआरटीसी ड्राइवर व कंडक्टर यूनियन ने बताया कि अगर निगम व सरकार 6 मार्च तक वित्तीय देनदारियों को नहीं देती है तो दोनों यूनियन कठोर कदम उठाने के लिए बाध्य हो जाएंगी। कर्मचारियों की मांगों में परिचालकों की वेतन विसंगति, 65 महीनों का रात्रि व अतिरिक्त समय भत्ता और 50 हजार रुपये एरियर की पहली किस्त, ड्राइवर की सीनियर ड्राइवर पदोन्नति प्रमुख हैं। जबकि हिमाचल सरकार ने निगम की स्वर्ण जयंती समारोह 12 नवंबर 2024 को मुख्यमंत्री ने मंच से घोषणा की थी, जिसमें 50 करोड़ रुपये रात्रि व अतिरिक्त समय भत्ता, 9 करोड़ रुपये मेडिकल बिलों को दिसंबर 2024 तक देने की बात कही थी। 1 जनवरी संगठन का शिष्टमंडल इस बारे में सीएम के आवास ओकओवर में मिला, वहां पर भी सीएम ने 15 करोड़ रुपये रात्रि व अतिरिक्त समय भत्ते को देने की बात को फिर स्वीकारा था। लेकिन सरकार ने उसे 20 फरवरी तक भी नहीं दिया गया। इससे तो साफ प्रतीत होता है कि सरकार बार-बार झूठ बोलकर अपने हर वादों से मुकर रही है।