फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Give me your wings...devotees dance to the hymn

Solan News: मोरा वे तू पंख देदे अपने...भजन पर झूमे भक्तजन

Sun, 13 Apr 2025 06:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 06:49 PM IST
विज्ञापन
धर्मपुर में मोटर मैकेनिक मार्केट में करवाई माता की चौंकी, भंडारे भी लगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। धर्मपुर के पड़ाव स्थित मोटर मैकेनिक मार्केट में माता की चौंकी करवाई गई। इसमें स्वर साधना म्यूजिकल ग्रुप सोलन पार्टी ने महामाई का गुणगान किया। चौंकी की शुरुआत से पहले विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। इससे माहौल भक्तिमय हो गया। चौंकी के बाद भक्तजनों को भंडारे का प्रसाद भी वितरित किया। कार्यक्रम 12:00 बजे शुरू हुआ। पूजा के बाद भजन गायक निशांत ने गणपति वंदना से चौंकी शुरू की। इस अवसर पर मोरा वे दो पंख दे दे अपने भजन पर लोग झूम उठे। इसके बाद बाप्पा मोरया रे, तेरे नाम का लेकर सहारा कहां जाऊं मां, भोले बाबा करदे मेरी मुरादें पूरी, हे दुख वंदन मारुति नंदन, शेरा वालिये, मां मुरादे पूरी करदे हलवा बांटूगा समेत अन्य भजन गए। इसके बाद लोकेश चौहान, इंदू शांडिल ने माता के भजनों का गुणगान किया। इस मौके पर आयोजकों ने बताया कि बैसाखी पर्व पर हर वर्ष माता की चौंकी कर रहे हैं। इसके बाद भंडारे का प्रसाद वितरण किया जाता है। मां से आशीर्वाद लेकर धर्मपुर में सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। इसमें आसपास के लोगों का काफी सहयोग रहता है। इस मौके पर विजय, रूपी, योगेंद्र, रामकुमार, धीरज, राहुल, दिनेश नेय्यर, मुकेश, प्रकाश, तनिष, मनीष, अंकुश समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed