फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Give a membership in complain commite

शिकायत निवारण समिति में तय हो पंचायतों की भागेदारी

Tue, 29 Mar 2016 09:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Tue, 29 Mar 2016 09:35 PM IST
विज्ञापन
Give a membership  in complain commite
श‌िकायत न‌िवारण सम‌ित‌ि में पंचायत सदस्यों को शाम‌िल करने की मांग उठाते लोग। - फोटो : अमर उजाला

सोलन और कंडाघाट ब्लॉक के पंचायत प्रतिनिधियों ने डीसी राकेश कंवर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर जिला शिकायत निवारण समिति में चुने प्रतिनिधियों में से प्रत्येक पंचायत से कम-से-कम एक चुने हुए सदस्य को शामिल करने की मांग की है। सदस्यों का कहना है कि इससे आम जनता की मांगों को बेहतर ढंग से उठाया जा सकता है।

विज्ञापन

 
सदस्यों ने कहा कि पंचायत की समस्याओं को उठाने का इससे बेहतर मंच नहीं हो सकता है। इसमें तहसील और जिला स्तर के सभी अधिकारियों के साथ विधायक या मंत्री बैठक में उपस्थित होते हैं। ऐसे में बैठकों में समस्याओं का निपटारा जल्द होता है। साथ ही पंचायत के विकास को भी गति मिलती है।
विज्ञापन


जिला शिकायत निवारण समिति के अलावा कोई भी ऐसा मंच नही है, जहां पर सभी तहसील व जिला स्तर के अधिकारी और मंत्री एक मंच पर मिले। कोठो पंचायत के उपप्रधान विकास ठाकुर ने बताया कि अभी पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायत की समस्याओं के समाधान के लिए विभागों के अधिकारियों के चक्कर काटने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी विभाग अलग-अलग स्थान पर है, जहां जाने के लिए समय बर्बाद होता है। वहीं कुछ पंचायतें दूर दराज क्षेत्रों में स्थित होने से उन्हें काम करवाने के लिए विभाग के चक्कर काटने पड़ते हैं। इस मौके पर कविराज, जगदीश वर्मा, देवेंद्र, सीता ठाकुर, मोहित वर्मा, बलवीर ठाकुर, वनीता, लक्ष्मी ठाकुर, नारायणी देवी, देवेंद्र, किरण, मधु, लज्जा वर्मा, संदीप कुमार, पिंकी देवी और महेंद्र ठाकुर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed