फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Girl raped, case registered in Parwanu police station

Solan News: युवती के साथ दुष्कर्म, परवाणू थाने में मामला दर्ज

Sat, 27 May 2023 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 27 May 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
पिंजौर थाने में जीरो एफआईआर के बाद आया परवाणू में मामला
विज्ञापन

पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई की शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी

परवाणू(सोलन)। कालका के पिंजौर में युवती की शिकायत के बाद अब परवाणू पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने जीरकपुर से निकली युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया। युवती ने पिंजौर थाने में इसकी शिकायत दी थी। पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला परवाणू थाने को भेज दिया था। युवती ने आरोप लगाया कि उसकी दोस्त की जन्मदिन पार्टी मनाने के लिए उसके पुरुष दोस्त उसको जीरकपुर से ले गए। इस दौरान कार में आरोपी महेंद्र सैनी भी था। इसके बाद वे पंचकूला के एक क्लब में पहुंचे। वहां सबने मिलकर उसकी दोस्त का जन्मदिन मनाया और केक काटा। इसके बाद जब वे घर जाने लगे तो आरोपी महेंद्र सैनी ने उनके समक्ष आसपास घूमने का प्रस्ताव रखा। जब वे जाने लगे तो उसके पुरुष दोस्त का कार का एसी बंद था।
आरोपी महेंद्र ने कहा कि वे दोनों उसकी कार में बैठ जाएं। उसके उपरांत वह और उसकी दोस्त आरोपी महेंद्र सैनी की कार में बैठ गए। युवती ने बताया कि आरोपी महेंद्र सैनी के कहने पर वह कार चलाने लगी। कुछ देर बाद उसकी दोस्त शौचालय जाने के लिए कार से उतरी तो आरोपी चालक की सीट पर आ गया। उसकी दोस्त को वहीं रास्ते में छोड़कर उसे कार में आगे ले गया।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि करीब एक किलोमीटर आगे जाने के बाद आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी कर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपी ने परवाणू के समीप कार रोककर उसे उतार दिया। पीड़िता ने बताया कि उसके बाद वह अपने दोस्त की कार से पिंजौर थाने पहुंची और मामले की जानकारी पुलिस को दी। उधर, थाना प्रभारी परवाणू थाना प्रभारी हंस राज ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पिंजौर से प्राप्त जीरो एफआईआर प्राप्त होने के बाद परवाणू में मामला दर्ज किया गया है। युवती के बयान दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed