{"_id":"ea4fd249ede198c593ee489ca6f35032","slug":"girl-found-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालागढ़ से लापता नाबालिग तत्तापानी से बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालागढ़ से लापता नाबालिग तत्तापानी से बरामद
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन)।
Updated Sat, 07 Nov 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीबीएन के एक स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा को नालागढ़ पुलिस ने तत्तापानी से बरामद कर लिया। छात्रा का मेडिकल कराने के बाद उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने आरोपी 19 वर्षीय युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। उसे रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
बीबीएन में एक दुकान में कार्य करने वाले व्यक्ति की 14 वर्षीय बेटी 5 नवंबर को स्कूल गई थी, लेकिन शाम को जब वापस नहीं आई तो परिजनों ने इसकी छानबीन की। उसका कहीं पर पता नहीं चला। जिस मकान में वह पीड़ित व्यक्ति किराये पर रहता था वहां पर जिला मंडी के सुंदरनगर क्षेत्र के हाडाबोई गांव का 19 वर्षीय युवक सन्नी भी आया हुआ था। बताया जा रहा है कि यह युवक छात्रा को फोन के जरिये जानता था।
विज्ञापन
बच्ची के गायब होते ही सुंदरनगर से आया युवक भी लापता हो गया। इससे बच्ची के पिता को शक हो गया। जिस कमरे में लड़की अपने माता-पिता के साथ रह रही थी उसी मकान में सुंदरनगर का एक अन्य व्यक्ति पहले किराये पर रहता था जो वर्तमान में तत्तापानी में रह रहा है।
विज्ञापन
उक्त व्यक्ति की पत्नी ने छात्रा को युवक के साथ तत्तापानी क्षेत्र में देखा। महिला बड़ी होशियारी से नाबालिग व युवक को अपने कब्जे में लेकर इसकी सूचना नालागढ़ पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही नालागढ़ से सब इंस्पेक्टर बलवंत सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नाबालिग व युवक सन्नी को दबोच लिया।
एसपी जी शिवा कुमार ने बताया कि छात्रा का मेडिकल कराया गया है जिसमें अभी फाइनल रिपोर्ट आनी बाकी है। युवक का उक्त छात्रा के साथ फोन पर जान पहचान थी। इसी कारण नाबालिग को बहला फुसला कर युवक ले गया था। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने 366ए व 363 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।