फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Ghalot in Volleyball, SK Jagga's team became the winner in Kabaddi.

Solan News: वॉलीबाल में घलोत, कबड्डी में एसके जग्गा की टीम बनी विजेता

Thu, 03 Oct 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Ghalot in Volleyball, SK Jagga's team became the winner in Kabaddi.
अर्की के मांगू में लोगों की समस्याएं सुनते सीपीएस संजय अवस्थी। स्रोत: डीपीआरओ
रस्साकशी में सेवरा चंडी की टीम नेमहिला मंडल सोरिया को हराया
विज्ञापन

सीपीएस अवस्थी ने सोरिया में खेलकूद प्रतियोगिता का किया समापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन/अर्की। मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने अर्की विस क्षेत्र की मांगू पंचायत के सोरिया में यंग स्टार क्लब सोरिया द्वारा आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि हिमाचल को नशामुक्त बनाने में प्रदेश सरकार के प्रयासों को सहयोग प्रदान करें।
इस दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी, महिला रस्साकशी, वॉलीबाल खेलों का आयोजन किया गया। वॉलीबाल प्रतिस्पर्धा में घलोत की टीम विजेता और घणाहट्टी की टीम उप-विजेता रही। कबड्डी में एसके जग्गा टीम विजेता और बछाला उपविजेता बनी। रस्साकशी (महिला वर्ग) ने सेवरा-चंडी विजेता रही जबकि महिला मंडल सोरिया की टीम उपविजेता बनी। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में स्वयं सहायता समूह सेवरा-चंडी ने प्रथम व सोरिया स्वयं सहायता समूह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

सीपीएस ने स्थानीय ग्राम पंचायत की दिव्यांग बच्ची को अपनी ओर से व्हील चेयर भी भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने यंग स्टार क्लब सोरिया को 21 हजार रुपये और महिला मंडल सोरिया को 11 हजार रुपये देने की घोषणा की। अवस्थी ने सोरिया के खेल मैदान विस्तार कार्य को आरंभ करने के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। सोरिया गांव में बिजली की समस्या के समाधान के लिए बिजली बोर्ड को कून में स्थापित ट्रांसफार्मर को अपग्रेड करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने जलशक्ति विभाग को सोरिया उठाऊ पेयजल योजना के लिए 10 पाइपें उपलब्ध करवाने की भी घोषणा की। लोनिवि को मंडप संपर्क मार्ग को दो माह की अवधि में पूरा करने के निर्देश दिए ताकि लोगों को सड़क सुविधा का लाभ मिल सके। उन्होंने इस अवसर पर जन समस्याएं भी सुनीं। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर ग्राम पंचायत मांगू के प्रधान बलदेव ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत संघोई जगत राम, यंग स्टार क्लब सोरिया के प्रधान संजीव ठाकुर, खंड कांग्रेस समिति अर्की के पूर्व अध्यक्ष रमेश ठाकुर, बाघल लैंड लूजर सोसायटी दाड़लाघाट के अध्यक्ष जगदीश ठाकुर समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व नेतागण मौजूद रहे।

अर्की के मांगू में लोगों की समस्याएं सुनते सीपीएस संजय अवस्थी। स्रोत: डीपीआरओ

अर्की के मांगू में लोगों की समस्याएं सुनते सीपीएस संजय अवस्थी। स्रोत: डीपीआरओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed